Jamshedpur : TSUISL के ट्रांसफॉर्मर से क्वाइल चोरी करने के तीन आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

जमशेदपुर : बर्मामाइंस थाना की पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. पुलिस ने बर्मामाइंस ट्रांसफार्मर क्वाइल चोरी मामले का उद्भेदन किया है, जिसमें तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है. गिरफ्तार आरोपियों में बर्मामाइंस चुन्ना भट्टा का रहने वाला विनोद कर्मकार (35), अनिल दास उर्फ छोटा भकुआ (21) और बर्मामाइंस के सिन्दू कान्हू बस्ती का रहने वाला अजय माझी उर्फ हबिबुल (31) शामिल है. इनके पास से 70 किलो ट्रांसफार्मर का क्वाइल बरामद किया गया है. थाना प्रभारी ने गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी दी उन्होंने बताया कि इस मामले में टाटा स्टील यूआईएसएल के मैनेजर अजित कुमार त्रिपाठी ने 18 फरवरी को थाने में अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कराया था. एसएसपी के निर्देशानुसार एक एसआइटी का गठन किया गया. गठित टीम द्वारा तीन चोरों को गिरफ्तार किया गया. वहीं उनके निशानदेही पर चोरी किये गये ट्रांसफार्मर का क्वाइल भी बरामद किया गया. फिलहाल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : साकची के काशीडीह में पानी फेंकने के विवाद में युवक पर चाकू से हमला, एमजीएम अस्पताल में भर्ती

Spread the love

Related Posts

Blood Donation : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन ने रक्तदान का बनाया रिकार्ड, एक दिन में 3140 यूनिट रक्त हुआ संग्रहित, यूनियन कार्यालय में टाटा साहब के प्रतिमा का हुआ अनावरण, कंपनी के उच्चाधिकारी व राजनेता हुए शामिल

जमशेदपुर : संस्थापक दिवस (थर्ड मार्च) पर टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के सौजन्य से आयोजित रक्तदान शिविर ऐतिहासिक रहा। यहां एक दिन में कुल 3140 यूनिट रक्त संग्रहित हुआ। हालांकि…

Spread the love

Baharagora : बहरागोड़ा में पशु तस्करों के नेटवर्क पर पुलिस का ‘हंटर’: प्रतिबंधित मांस के साथ शराफत खान दबोचा गया, ग्राम चिंगडा के अन्य संदिग्ध रडार पर

बहरागोड़ा : बेजुबान पशुओं के खिलाफ क्रूरता और प्रतिबंधित मांस के अवैध कारोबार के खिलाफ बहरागोड़ा पुलिस ने एक निर्णायक अभियान छेड़ दिया है। पुलिस ने एक सटीक सूचना पर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *