Jamshedpur: तालाब में नहाने गए 51 वर्षीय व्यक्ति का फिसला पैर, निधन

राजनगर:  राजनगर थाना क्षेत्र के टांगरानी गांव में एक दर्दनाक हादसा हुआ। 51 वर्षीय सोमाय मार्डी दोपहर करीब दो बजे तालाब में नहाने गए थे। अचानक उनका पैर फिसल गया और वे गहरे पानी में चले गए, जिससे बाहर नहीं निकल पाए। घटना का पता तब चला जब कुछ देर बाद एक ग्रामीण तालाब पर स्नान के लिए गया। उसने सोमाय मार्डी को पानी में डूबा पाया और तुरंत बाहर निकाला।

परिजन तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और उन्हें जीवन दीप नर्सिंग होम, कुनाबेड़ा ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद, हालत नाजुक होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें टीएमएच, जमशेदपुर रेफर कर दिया। अस्पताल में उपचार के दौरान सोमाय मार्डी की मृत्यु हो गई।

घटना से टांगरानी गांव में मातम फैल गया। ग्रामीणों ने बताया कि सोमाय मार्डी शांत स्वभाव और मिलनसार व्यक्ति थे। उनके निधन से पूरे गांव में शोक की लहर है। स्थानीय लोगों ने कहा कि यह घटना बेहद हृदयविदारक है और परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

राजनगर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और पुलिस इस हादसे के सभी पहलुओं की समीक्षा कर रही है।

Spread the love

Related Posts

Potka : श्री श्री चैतन्य महाप्रभु के 540 वें आविर्भाव दिवस पर डोमजूडी में निकला भव्य नगर कीर्तन, झूमे भक्तजन

Potka : श्री श्री चैतन्य महाप्रभु के 540 वें आविर्भाव दिवस पर डोमजूडी में निकला भव्य नगर कीर्तन, झूमे भक्तजन जादूगोड़ा : आदिम झारखंड वैष्णव बैरागी समिति पोटका की ओर…

Spread the love

Jadugora : ऑल इंडिया सरना धर्म आसरा आश्रम के 50 वर्ष पूरे, चार राज्यों के ग्राम प्रधान, नायके व समाज के प्रमुख लोग पहुंचे, मरांग बुरू से मांगी मन्नते

जादूगोड़ा : पोटका के चंदनपुर गांव में स्थित आदिवासियों के सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल ऑल इंडिया सरना धर्म आसरा आश्रम के 50 वर्ष पूरे हो गए। इस मौके पर बाहा बोगा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *