UCIL में ओवरलोड बालू की आपूर्ति पर अब गिरेगी गाज, CMD ने दिए जांच के निर्देश

जादूगोड़ा: झारखंड में एनजीटी द्वारा बालू उठाव पर रोक के बावजूद यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (यूसील), जादूगोड़ा इकाई में भारी मात्रा में ओवरलोड बालू सप्लाई की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं. अब इस पूरे मामले पर यूसील के सीएमडी डॉ. संतोष कुमार सतपति ने कड़ी कार्रवाई के संकेत दिए हैं.

सीएमडी ने दिए जांच के निर्देश

डॉ. सतपति ने बताया कि इस मामले की गंभीरता को देखते हुए डिप्टी टेक्निकल मनोज कुमार को जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है. वे मामले से जुड़ी सभी गतिविधियों की विस्तृत पड़ताल कर रहे हैं और जांच पूरी होने के बाद कार्रवाई की जाएगी.प्राप्त जानकारी के अनुसार यूसील परिसर में ठेकेदार द्वारा प्रतिदिन 16-चक्का हाईवा वाहनों से 40 टन तक बालू की ढुलाई की जा रही थी, जबकि नियमानुसार केवल 25 टन की अनुमति है. यह कार्य प्रशासन की अनुमति के बगैर किया जा रहा था.

सूत्रों के अनुसार, ठेकेदार और प्रबंधन के बीच मोटी रकम के लेन-देन के माध्यम से यह आपूर्ति जारी थी. इसका प्रत्यक्ष असर सरकार के राजस्व पर पड़ा है और लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है.

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने भरा बिल, विसर्जन हादसे में घायल अस्पताल से हुआ डिस्चार्ज

Spread the love

Related Posts

Blood Donation : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन ने रक्तदान का बनाया रिकार्ड, एक दिन में 3140 यूनिट रक्त हुआ संग्रहित, यूनियन कार्यालय में टाटा साहब के प्रतिमा का हुआ अनावरण, कंपनी के उच्चाधिकारी व राजनेता हुए शामिल

जमशेदपुर : संस्थापक दिवस (थर्ड मार्च) पर टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के सौजन्य से आयोजित रक्तदान शिविर ऐतिहासिक रहा। यहां एक दिन में कुल 3140 यूनिट रक्त संग्रहित हुआ। हालांकि…

Spread the love

Baharagora : बहरागोड़ा में पशु तस्करों के नेटवर्क पर पुलिस का ‘हंटर’: प्रतिबंधित मांस के साथ शराफत खान दबोचा गया, ग्राम चिंगडा के अन्य संदिग्ध रडार पर

बहरागोड़ा : बेजुबान पशुओं के खिलाफ क्रूरता और प्रतिबंधित मांस के अवैध कारोबार के खिलाफ बहरागोड़ा पुलिस ने एक निर्णायक अभियान छेड़ दिया है। पुलिस ने एक सटीक सूचना पर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *