Jamshedpur: मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी शाखा के नव-निर्वाचित पदाधिकारियों ने ग्रहण किया पदभार

जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित चेंबर भवन में आयोजित एक गरिमामय समारोह में मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी शाखा के नव-निर्वाचित पदाधिकारियों ने मंगलवार की शाम को औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण किया. नव-निर्वाचित अध्यक्ष आनंत मोहनका ने सचिव कौशिक चौधरी और कोषाध्यक्ष आनंद अग्रवाल के साथ मंच की जिम्मेदारी संभाली. इस अवसर पर अध्यक्ष मोहनका ने कहा कि मंच को नई ऊंचाइयों तक ले जाने और सामाजिक सेवा को प्राथमिकता देने का संकल्प उन्होंने लिया है. उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे समाजहित के कार्यों में आगे आएं और मंच के माध्यम से सेवा के यज्ञ में आहुति दें.

विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति में हुआ आयोजन

समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक कुणाल षाड़गी मौजूद रहे. उनके साथ मंच को प्रोत्साहित करने पहुंचे प्रांतीय अध्यक्ष विशाल पडिया, चेंबर अध्यक्ष विजय आनंद मूनका, पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष अरुण गुप्ता, अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, पूर्व राष्ट्रीय सचिव नंदकिशोर अग्रवाल, मंडल-3 के उपाध्यक्ष मोहित मूनका, और प्रांतीय सचिव दीपक गोयनका. चेंबर सचिव मानव केडिया, राजीव अग्रवाल सहित मंच के कई वरिष्ठ सदस्य एवं समाज के सम्मानित लोग भी इस समारोह में उपस्थित रहे.

भावी योजनाओं को लेकर जोश और जनसंपर्क

समारोह के दौरान मंच की आगामी योजनाओं और कार्यक्रमों को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई. नए नेतृत्व के साथ सदस्य उत्साहित दिखे और समाज के हर वर्ग को जोड़ने की दिशा में नये विचार प्रस्तुत किए गए.

 

इसे भी पढ़ें : UCIL में ओवरलोड बालू की आपूर्ति पर अब गिरेगी गाज, CMD ने दिए जांच के निर्देश


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : अब WhatsApp पर दर्ज होगी जनसमस्या, सरकारी दफ्तरों के चक्कर से मिलेगी मुक्ति, उपायुक्त राजीव रंजन ने ‘अबुआ मित्र’ चैटबोट सेवा का किया शुभारंभ, 8580090001 नंबर जारी

जमशेदपुर : शहर और जिले के लोगों को अब अपनी जनसमस्याओं की शिकायत दर्ज कराने के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी। जिला प्रशासन ने जनसमस्याओं…

Spread the love

Jamshedpur : शहर में आए दिन हो रही सड़क दुर्घटनाएं चिंताजनक, रोकने की दिशा में कदम उठाए पुलिस-प्रशासन  : महेंद्र पांडेय

जमशेदपुर :  शहर में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को लेकर वरिष्ठ कांग्रेस नेता सह समाजसेवी महेंद्र कुमार पांडेय ने चिंता जताई है। उन्होंने पुलिस-प्रशासन से दुर्घटनाओं पर रोक लगाने…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time