Jamshedpur: रफ्तार बनी हादसे की वजह, टाटा मोटर्स गेट के पास पलटा ट्रक

जमशेदपुर: टेल्को थाना क्षेत्र स्थित टाटा मोटर्स कैंटीन गेट के पास गुरुवार को एक ट्रक अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गया. दुर्घटना के वक्त ट्रक चालक वाहन के अंदर ही फंसा रह गया, हालांकि स्थानीय लोगों की तत्परता से उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.

स्थानीय मदद से बची जान

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चालक को ट्रक से बाहर निकाला और तत्काल टाटा मोटर्स अस्पताल पहुंचाया. चिकित्सकों के अनुसार चालक को केवल मामूली चोटें आई हैं और उसका इलाज चल रहा है.

रफ्तार बनी हादसे की वजह

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक आदित्यपुर से ऑटोमोबाइल पार्ट्स लेकर कंपनी परिसर में प्रवेश कर रहा था. गोलचक्कर के समीप मोड़ने के दौरान ट्रक की गति अधिक होने के कारण वह संतुलन खो बैठा और सड़क पर ही पलट गया.

सड़क पर बिखरा माल, यातायात बाधित

हादसे के बाद ट्रक में लदा सामान सड़क पर बिखर गया, जिससे कुछ देर के लिए आवागमन प्रभावित हुआ. ट्रक को सड़क से हटाने का कार्य फिलहाल जारी है, ताकि यातायात सुचारू रूप से बहाल किया जा सके.

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : एनसीपी राष्ट्रीय महासचिव ने कार्यकर्ताओं से संगठित होकर सत्ता पक्ष की खामियों को उजागर करने का आग्रह किया

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : KSMS में ओणम धूमधाम से मना , सैकड़ो लोगों ने केले के पत्ते पर ग्रहण किया भोग 

जमशेदपुर : केरला समाजम के तत्वाधान में रविवार को गोलमुरी स्थित KSMS स्कूल में केरल के सबसे जीवंत त्योहार ‘ओणम’ का जश्न मनाया गया । हालांकि इस साल ओणम 26…

Spread the love

Jamshedpur : मनपीटा में निर्माणाधीन हेवी व्हीकल ट्रेनिंग सेंटर का ग्रामीणों ने किया विरोध, निर्माण कार्य रोकने की मांग

जमशेदपुर :  पूर्वी सिंहभूम जिले के हुरलुंग पंचायत अंतर्गत मनपीटा गांव में निर्माणाधीन हेवी व्हीकल ट्रेनिंग सेंटर को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। रविवार को ग्रामीणों ने ग्रामसभा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time