गम्हरिया : आदित्यपुर थाना अंतर्गत गम्हरिया के केंदु गाछ मोड़ के पास स्थित पंजाबी कालोनी में गुरुवार सुबह एक युवक ने राकेश कुमार की कार में आग लगा दी. घटना के वक्त एक व्यक्ति के घर से निकलने पर देखा कि कार में आग लगी है. इसके बाद उक्त व्यक्ति द्वारा तत्काल आस-पास के लोगों को बुलाकर आग बुझा ली गयी. इससे उक्त कार जलने से बच गयी. घटना की गतिविधि सीसीटीवी में कैद हो गयी है. पुलिस फुटेज के आधार पर युवक की पहचान करने में जुट गयी है.
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : एनसीपी राष्ट्रीय महासचिव ने कार्यकर्ताओं से संगठित होकर सत्ता पक्ष की खामियों को उजागर करने का आग्रह किया
There is no ads to display, Please add some


















































