Potka : रसुनचोपा के कुणाल सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनना चाहते है, जेईई मेन में 93 परसेंटाइल लाया

 

 

पोटका : रसुनचोपा के किसान पुत्र कुणाल कांति मंडल ने जेई मैंस में 93 परसेंटाइल लाकर परिवार एवं समाज का नाम रोशन किया है। कुणाल ने बचपन की पढ़ाई शिशु मंदिर में तथा इसके बाद आगे की पढ़ाई एनएसपीएस में की.  वहीं बचपन से ही कुणाल पढ़ाई में मेधावी रहा. और शुरू से ही सभी कक्षाओं में प्रथम स्थान लाकर समाज एवं परिवार का नाम पहले ही रोशन कर चुका है . वही सुढ़ी समाज एवं अर्बन क्लासेस तथा रैंकर अकैडमी तथा अन्य सामाजिक संगठनों द्वारा कई बार को कुणाल सम्मानित किया जा चुका है.

सर फक्र से ऊंचा कर दिया

कुणाल ने बिना ट्यूशन के ही जेई मेंस में 93% परसेंटाइल लाकर अपने पिता कंचन मंडल माता सिपुण रानी मंडल तथा चाचा प्रदीप मंडल का सर फक्र से ऊंचा कर दिया है. अपने शब्दों में चाचा प्रदीप मंडल ने कहा कि बचपन से ही अपने क्लास में प्रथम आया करता था और हम सब एक किसान परिवार से हैं और अपने समय में हम दोनों भाई गरीबी के कारण पढ़ाई पूरी नहीं कर पाए.  कहते-कहते उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े.  वहीं उन्होंने कहा कि अब हमारे बच्चों को उच्च शिक्षा के माध्यम से जीवन स्तर को सुधारना चाहते हैं. हम नहीं पढ़ पाए तो हमारे बच्चे आगे बढ़े .

सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनना चाहता हूं

कुणाल ने कहा कि मैं कंप्यूटर साइंस के साथ सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनना चाहता हूं जिससे मैं अपने परिवार और समाज का नाम रोशन कर सकूं उन्होंने कहा कि मेरी दादी जो इस दुनिया में नहीं है उनका सपना था कि मेरा नाती कुणाल पढ़ लिखकर बहुत आगे बढ़े इसको लेकर लगातार वह प्रयास करती रही दूसरी ओर उड़ीसा आदर्श विद्यालय में इन्होंने 11th में नामांकन कराया और विद्यालय में टॉप करने पर इन्हें स्टूडेंट ऑफ ईयर अवार्ड से सम्मानित किया गया


There is no ads to display, Please add some
Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : रोज हाउस , वर्ल्ड ट्रक एवं ईआरसी में अभिनंदन समारोह आयोजित

    जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह के सम्मान में रविवार को टाटा मोटर्स के तीन विभागों क्वालिटी व सीसीई, वर्ल्ड ट्रक…

    Spread the love

    Jamshedpur : रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा : अमरप्रीत सिंह काले

    जन सेवा संघ ट्रस्ट एवं प्रयत्न संस्था के रक्तदान शिविरों में शामिल होकर रक्तदाताओं का बढ़ाया उत्साह जमशेदपुर : धतकीडीह स्थित जमशेदपुर ब्लड बैंक में जन सेवा संघ ट्रस्ट द्वारा…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time