Jamshedpur: कांग्रेस की नुक्कड़ सभा में महंगाई और बेरोजगारी पर हमला, आनन्द बिहारी दुबे ने भाजपा सरकार पर कसा तंज

जमशेदपुर: जमशेदपुर में रविवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी, झारखंड प्रदेश कांग्रेस और पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के आह्वान पर बिरसानगर प्रखण्ड कांग्रेस और मण्डल कमिटी द्वारा एक नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया. यह सभा बिरसानगर बाजार के दुर्गापूजा मंडप के निकट आयोजित की गई, जिसमें प्रमुख रूप से प्रखण्ड अध्यक्ष संजय घोष की अध्यक्षता में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया.

नुक्कड़ सभा की शुरुआत जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में घृणित आतंकी नरसंहार में मारे गए लोगों के लिए प्रार्थना कर श्रद्धांजलि अर्पित करने से की गई.

आनन्द बिहारी दुबे का सरकार पर हमला
सभा को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने देश में महंगाई, बेरोजगारी और अन्य जन समस्याओं पर सख्त रवैया अपनाया. उन्होंने कहा कि महंगाई चरम पर है, और रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये का इजाफा ने आम जनता की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. साथ ही बेरोजगारी की स्थिति भी गंभीर है, सरकार नौजवानों के लिए कोई कदम नहीं उठा रही है. भाजपा सरकार ने रेलवे में लाखों भर्तियां रोक दी हैं, जिससे बेरोजगारों को और अधिक निराशा का सामना करना पड़ रहा है.

नेशनल हेराल्ड विवाद और ईडी का आरोप
दुबे ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा सरकार कांग्रेस के खिलाफ राजनीतिक बदले की भावना से काम कर रही है. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार महंगाई और बेरोजगारी से ध्यान हटाने के लिए कांग्रेस पार्टी के मुख्य पत्र “नेशनल हेराल्ड” की संपत्ति का गलत उद्देश्य से ईडी द्वारा अधिग्रहण करवा रही है, और कांग्रेस नेताओं सोनिया गांधी, राहुल गांधी और अन्य वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल कर रही है.

मोहरदा जलापूर्ति योजना में सुधार की मांग
कांग्रेस ने हाल ही में मोहरदा जलापूर्ति योजना की विसंगतियों को लेकर जेएनएसी कार्यालय पर प्रदर्शन किया था. उन्होंने पानी की गुणवत्ता में सुधार, अधिक राशि की वसूली रोकने और पाइपलाइन बिछाने की मांग की है. जिला कांग्रेस ने चेतावनी दी कि अगर दस दिनों में इन समस्याओं का समाधान नहीं होता है, तो वे जोरदार घेराव करेंगे.

संविधान बचाओ रैली का आह्वान
आगे दुबे ने बताया कि कांग्रेस पार्टी 3 मई को रांची में संविधान बचाओ रैली का आयोजन करने जा रही है, जिसमें सभी कार्यकर्ताओं से भाग लेने की अपील की. यह रैली संविधान की रक्षा के लिए आयोजित की जा रही है, जिसमें लोग संविधान के प्रति अपनी निष्ठा और समर्थन की शपथ लेंगे.

नेताओं ने भी दी अपनी बातें
सभा में जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, प्रदेश महासचिव विजय खाॅ, सचिव सामंता कुमार, जसवंत सिंह जस्सी, अतुल गुप्ता, रामलाल पासवान, सुखदेव सिंह मल्ली, सरजु शाह, जसबिर सिंह, जे. एस. बदरी, विनोद यादव, राजकुमार वर्मा, संजय तिवारी, अजय शर्मा, हरिहर प्रसाद, सन्नी सिंह, रविंद्र मौर्या, दीपक कर्मकार और अन्य कांग्रेस नेताओं ने अपने विचार व्यक्त किए.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: श्याम महोत्सव के आयोजन की तैयारी तेज, कूपन वितरण शुरू – पाठ में 501 महिलाएं लेंगी हिस्सा

Spread the love

Related Posts

Potka : श्री श्री चैतन्य महाप्रभु के 540 वें आविर्भाव दिवस पर डोमजूडी में निकला भव्य नगर कीर्तन, झूमे भक्तजन

Potka : श्री श्री चैतन्य महाप्रभु के 540 वें आविर्भाव दिवस पर डोमजूडी में निकला भव्य नगर कीर्तन, झूमे भक्तजन जादूगोड़ा : आदिम झारखंड वैष्णव बैरागी समिति पोटका की ओर…

Spread the love

Jadugora : ऑल इंडिया सरना धर्म आसरा आश्रम के 50 वर्ष पूरे, चार राज्यों के ग्राम प्रधान, नायके व समाज के प्रमुख लोग पहुंचे, मरांग बुरू से मांगी मन्नते

जादूगोड़ा : पोटका के चंदनपुर गांव में स्थित आदिवासियों के सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल ऑल इंडिया सरना धर्म आसरा आश्रम के 50 वर्ष पूरे हो गए। इस मौके पर बाहा बोगा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *