जमशेदपुर: टुसु और मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु नदी घाटों में स्नान के लिए पहुंचते हैं. श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जिला दंडाधिकारी एवं उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार नगर निकायों द्वारा नदी घाटों की सफाई और ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराया गया. इस दौरान दो मुहानी, मानगो पुल छठ घाट, चाणक्यपुरी समेत अन्य घाटों पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के मद्देनजर चेंजिंग स्थल और डेंजर लाइन को चिन्हित किया गया.

स्वच्छता पर विशेष ध्यान
लोक आस्था का पर्व होने के कारण स्नान के लिए नदी को साफ और स्वच्छ रखना आवश्यक है. इसलिए नगर निकायों द्वारा नदी तटों और घाटों की सफाई का काम युद्धस्तर पर किया जा रहा है. नगर प्रबंधकों की निगरानी में स्वर्णरखा नदी घाट, दोमुहानी नदी घाट, कल्याण नगर, भुईयाडीह, और सती घाट कदमा जैसे घाटों के अलावा अन्य छोटे घाटों और पहुंच पथ की साफ-सफाई भी कराई जा रही है.
इसे भी पढ़ें: Jamshedpur: प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा साहिब में आयोजित कीर्तन दरबार में शामिल हुए पोटका विधायक
There is no ads to display, Please add some



















































