Jadugora: UCIL में नियम ताक पर! तबादले के बावजूद डटे हुए हैं S K बर्मन

जादूगोड़ा:  यूसिल में तबादले का आदेश हवा में उड़ाया जा रहा है। कंपनी के परचेज विभाग के अधिकारी एस के बर्मन, तबादला होने के बावजूद जादूगोड़ा में ही जमे हुए हैं। इससे सवाल उठ रहा है कि क्या वे खुद को कंपनी और कानून दोनों से ऊपर मानते हैं?
एस के बर्मन का 24 जून को तबादला झारखंड से बाहर, आंध्रप्रदेश के तुम्मापल्ली यूरेनियम प्रोजेक्ट में किया गया था। लेकिन आदेश के बावजूद वे अब तक जादूगोड़ा यूनिट में बने हुए हैं। वहीं कंपनी के बाकी 18 अधिकारियों ने आदेश का पालन करते हुए नई जगह योगदान दे दिया है।

बर्मन के रुकने को लेकर आरोप लग रहा है कि उन्हें यूसिल के तकनीकी निदेशक मनोज कुमार का समर्थन प्राप्त है। यही कारण है कि वे तबादले के बाद भी बिना किसी डर के पुराने पद पर बने हुए हैं। लोगों का कहना है कि तकनीकी निदेशक की चुप्पी से मामला संदिग्ध हो गया है।

कर्मचारियों पर सख्ती, अफसरों पर नरमी!
जहां सामान्य कर्मचारियों पर कार्रवाई करने में यूसिल प्रबंधन और तकनीकी निदेशक मनोज कुमार पूरी सख्ती दिखाते हैं, वहीं उच्च अधिकारियों के मामले में चुप्पी साध ली जाती है। मजदूरों को झूठे आरोपों में सज़ा दी जाती है, लेकिन एस के बर्मन जैसे अधिकारी को संरक्षण मिल रहा है।

कानून का डर खत्म होता दिख रहा
यूसिल जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में तबादला आदेश की अनदेखी और प्रबंधन की चुप्पी से कानून का डर खत्म होता नजर आ रहा है। इससे कंपनी के अंदर अनुशासन, पारदर्शिता और प्रशासनिक मजबूती पर सवाल उठ रहे हैं।

प्रबंधन की भूमिका पर भी उठे सवाल
यूसिल के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक डॉ. संतोष सतपति की ओर से तबादला आदेश तो जारी हुआ, लेकिन उस आदेश का पालन कब और कैसे होगा? क्या वे इस मामले में सख्ती दिखाकर कानून का राज स्थापित करेंगे या तमाशा देखते रहेंगे — यह अब देखने वाली बात होगी।

 

इसे भी पढ़ें : Priyanka Gandhi: भाई के समर्थन में प्रियंका का बड़ा बयान – ‘कोई जज तय नहीं करेगा कौन भारतीय है’


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Bahragora : जयप्रकाश नारायण भवन में भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. दिनेश षाड़ंगी षाड़ंगी ने किया उद्घाटन

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा बाजार स्थित जयप्रकाश नारायण भवन परिसर में शनिवार को इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी (जमशेदपुर एवं बहरागोड़ा) तथा महिला कल्याण समिति बहरागोड़ा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशाल…

Spread the love

Jamshedpur : पीएम मोदी से 5 नवंबर को मिलेंगी झारखंड की पैरा शटलर संजना, बोलीं – मैं काफी उत्साहित हूं और नर्वस भी

जमशेदपुर : जापान में आयोजित 5वें एशियन पैरा गेम्स में बैडमिंटन की महिला सिंगल्स एसएल-3 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाली झारखंड की बेटी संजना कुमारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time