New Delhi : राजा राजेंद्र चोल-I के वर्षगांठ पर पीएम मोदी ने जारी किया 1,000 रुपये का सिक्का

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के गंगईकोंडाचोलपुरम में राजा राजेंद्र चोल-I के नौसैनिक अभियान की 1,000वीं वर्षगांठ के अवसर पर 1,000 रुपये का विशेष सिक्का जारी किया। इस सिक्के का डिज़ाइन गंगईकोंडाचोलपुरम विकास परिषद ट्रस्ट के अध्यक्ष आर कोमागन ने तैयार किया था।

इस कार्यक्रम में परिवहन मंत्री एसएस शिवशंकर, तमिलनाडु के वित्त मंत्री थंगम थेन्नारासु और वीसीके नेता थोल थिरुमावलवन भी उपस्थित रहे।

सिक्के के पीछे सम्राट राजा राजेंद्र चोल-I को घोड़े पर सवार रूप में उकेरा गया है, जबकि बैकग्राउंड में पानी वाले जहाज की छवि दिखाई दे रही है। यह छवि उनके नौसैनिक अभियान को दर्शाती है।

यह सिक्का एक स्मारक सिक्का है, जिसे ऐतिहासिक महत्व के अवसर पर जारी किया गया है। आरबीआई द्वारा ऐसे सिक्के बाजार में चलने के लिए नहीं जारी किए जाते, बल्कि यह केवल संग्रहण के उद्देश्य से होते हैं। हालांकि, ऐसे सिक्के ऑनलाइन नीलामी में कई गुना अधिक कीमत पर बिकते हैं।

2010 में भी जारी हुआ था सिक्का

आरबीआई ने साल 2010 में भी 1,000 रुपये का सिक्का जारी किया था, जो तमिलनाडु के तंजावुर में वृहदीश्वर मंदिर की 1,000वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में था।यह सिक्का भारतीय इतिहास और संस्कृति की समृद्धि को दर्शाता है और ऐतिहासिक धरोहर के रूप में महत्वपूर्ण रहेगा।

इसे भी पढ़ें : Chandil: शाका नदी में चल रहा अवैध खनन – राजस्थान तक पहुँच रहा पत्थर, पर्यावरण और खजाने पर हमला

Spread the love

Related Posts

Bahragora : केंद्र सरकार की कॉर्पोरेटपरस्त नीतियों के खिलाफ भड़का जनाक्रोश: 10 अगस्त को ‘जेल भरो अभियान’ से आर-पार की जंग लड़ेगी सीपीआई(एम)

बहरागोड़ा : नेताजी शिशु उद्यान परिसर में रविवार को साधन नायक की अध्यक्षता में आयोजित सीपीआई(एम) की समीक्षा बैठक में आगामी 10 अगस्त के जिला स्तरीय ‘जेल भरो अभियान’ को…

Spread the love

Bahragora : आंध्र प्रदेश में ट्रेन हादसे के शिकार बहरागोड़ा के मजदूर का शव गांव पहुंचते ही पसरा मातम

बहरागोड़ा : पेट पालने की मजबूरी में आंध्र प्रदेश गए ब्राह्मणकुंडी निवासी 33 वर्षीय मजदूर शशधर मुंडा का शव गुरुवार शाम अनकापल्ली स्टेशन के पास हुए दर्दनाक ट्रेन हादसे के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time