Jamshedpur : परमाणु युद्ध की आहट, विश्व शांति के लिए खतरा : जेपी पांडेय

जमशेदपुर : झारखंड भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश के नेता जय प्रकाश पांडेय ने रूस और यूक्रेन युद्ध पर चर्चा के दौरान कहा कि वर्तमान समय में विभिन्न राष्ट्रों के बीच चल रहे युद्ध विश्व शांति के लिए खतरा है. अगर जल्द सामूहिक प्रयास नहीं हुए तो जल्द ही विश्व युद्ध के हालात उत्पन्न हो जाएंगे. अमेरिका के द्वारा किसी देश का सहयोग एवं विरोध की नीति की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि इससे हालात सुधरने की बजाय बिगड़ जाएंगे. समुद्री क्षेत्रों में रूस और अमेरिका जिस तरह से अपने परमाणु हथियार, पनडुब्बियां और अंतरिक्ष में परमाणु हथियार की तैनाती कर रहे हैं, इससे परमाणु युद्ध की आहट सुनाई पड़ रही है. ऐसा होने से मानवीय और जीव जंतुओं पर बुरा प्रभाव पड़ने की संभावना बढ़ती जा रही है. कहा कि रूस भी अपने सैन्य ताकत के आगे झूकने को तैयार नहीं है. वह परमाणु युद्ध के लिए तैयार है.

इसे भी पढ़ें : West Bengal: चुनाव आयोग ने बंगाल के 4 अफसरों को किया सस्पेंड – FIR के आदेश

यूक्रेन को अमेरिका हथियार सप्लाई कर हालात को और खराब कर रहा हैं. वहीं रूस का यूक्रेन पर तूफानी हमले जारी हैं. जिससे रूस और अमेरिका में परमाणु युद्ध शुरू होने की संभावना बलवती होती जा रही हैं. इसी तरह गाजा में इजराइल का युद्ध भयानक दौर से गुजर रहा है. आम जनता बम-गोलों के हमले तथा भूख के आभाव में दम तोड़ रही है. भुख मिटाने के लिए लोगों को हाथ में कटोरा लेकर रोते हुए दौड़ते देखा जा रहा है. वहीं भोजन वितरण ऊंट के मुंह में जीरा साबित हो रहा है. हमास ने कब्र खोदो युद्ध शुरू कर दिया है, जिससे हालत और विस्फोटक बनते जा रहा है. अमेरिका द्वारा यूक्रेन की मदद को देखते हुए रूस ने अमेरिका के दस शहरों पर परमाणु हमले का टारगेट सेट कर दिया है. इस प्रकार युद्ध अब एटमी आकार लेने लगा है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रंप के घटिया सोच के कारण ही आज दुनिया परमाणु युद्ध के मुहाने पर खड़ा दिखाई पड़ रहा है.

अमेरिका टैरिफ युद्ध से आर्थिक असंतुलन बिगाड़ रहा

जेपी पांडेय ने कहा कि अमेरिका का दूसरी बार राष्ट्रपति बनने के बाद ट्रंप मनमानी पर उतर आए हैं. दुनिया के देशों पर टैरिफ युद्ध थोप कर आर्थिक असंतुलन बिगाड़ रहे हैं. वे भारत पर 25% टैरिफ लागू करके भारत के विकास की गति को रोकना चाहता हैं, जो संभव नहीं है, क्योंकि ने भारत अपनी आतंरिक अर्थव्यवस्था को मजबूत कर लिया है.

इसे भी पढ़ें : सर्कुलर इकोनॉमी में अग्रणी Tata Steel को मिला ACE अवार्ड – 2045 तक नेट ज़ीरो का लक्ष्य


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jhargram : सड़क दुर्घटना में पत्नी की मौत, आठ दिन बाद घर पर मां ने भी दम तोड़ा, आर्थिक संकट से जूझ रहे झाड़ेश्वर महतो को सरकारी मदद का है आसरा

जंगलमहल स्वराज मोर्चा ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से विशेष आर्थिक सहायता की मांग की, जिलाधिकारी को सौंपा मांग पत्र झाड़ग्राम : पत्नी और मां को खोने तथा खुद सड़क…

Spread the love

Jamshedpur : राजस्व कर्मचारी लक्ष्मीकांत मुंडा की हत्या से आक्रोश, राज्यव्यापी पेन डाउन हड़ताल पर रहे राजस्व कर्मचारी

जमशेदपुर : रांची जिले के अरगोड़ा अंचल के राजस्व कर्मचारी लक्ष्मीकांत मुंडा की निर्मम हत्या के विरोध में अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ एवं उप निरीक्षक संघ ने आंदोलनात्मक रूख अख्तियार कर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time