घटना से सहमे बस्तीवासी, चार खोखा बरामद
जमशेदपुर : परसुडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत कीताडीह में मंगलवार को सरेआम गोलीबारी हुई। बाइक सवार बदमाशों ने घर के बाहर खड़े एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल युवक की पहचान कीताडीह निवासी रवि के रूप में हुई है, जिसे आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल पहुंचाया गया। बाद में स्थिति गंभीर होने पर उसे टीएमएच रेफर किया गया. घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर परसुडीह थाना की पुलिस पहुंची तथा छानबीन शुरु कर दी. घटनास्थल से चार खोखा बरामद किए हैं। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस अब आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। इलाके में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई।
इसे भी पढ़ें :
There is no ads to display, Please add some



















































