West Bengal: चुनाव आयोग ने बंगाल के 4 अफसरों को किया सस्पेंड – FIR के आदेश

कोलकाता:  चुनाव आयोग ने डाटा सुरक्षा नीति का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की है। पश्चिम बंगाल के बारुईपुर और मोयना विधानसभा क्षेत्रों के चार अफसरों को सस्पेंड कर दिया गया है। इन पर ईआर डाटाबेस के लॉगिन क्रेडेंशियल्स अनधिकृत लोगों के साथ साझा करने का आरोप है।

वीडियो जांच से हुआ खुलासा
29 जुलाई 2025 को राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने आयोग को एक वीडियो भेजी थी। इसमें विधानसभा संख्या 137 (बारुईपुर पूर्व) में मतदाता सूची में गलत जानकारी दर्ज करने और जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही उजागर हुई थी। आयोग ने इसे गंभीर चूक माना है।

आयोग ने बारुईपुर पूर्व के ERO देबोताम दत्ता चौधरी और AERO तथागत मंडल के साथ-साथ मोयना के ERO बिप्लब सरकार और AERO सुदीप्त दास को निलंबित कर दिया है। इसके अलावा डाटा एंट्री ऑपरेटर सुरोजीत हाल्दर पर भी एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया गया है।

कानून और गोपनीयता की सीधी अनदेखी
आयोग के सचिव सुजीत कुमार मिश्रा ने कहा कि इन अधिकारियों ने अपने संवैधानिक कर्तव्यों का पालन नहीं किया और डाटा गोपनीयता को तोड़ा। चुनाव प्रक्रिया में इस तरह की चूक बर्दाश्त नहीं की जा सकती।

 

इसे भी पढ़ें : Priyanka Gandhi: भाई के समर्थन में प्रियंका का बड़ा बयान – ‘कोई जज तय नहीं करेगा कौन भारतीय है’


There is no ads to display, Please add some
Spread the love
  • Related Posts

    Kharagpur : ब्रेक बाइंडिंग देखकर गेटमैन ने दिखाई सूझबूझ, संभावित रेल हादसा टला

    खड़गपुर : ट्रेन में तकनीकी गड़बड़ी को समय रहते पहचानकर सतर्कता दिखाने वाले दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर मंडल के एक गेटमैन को मंगलवार को सम्मानित किया गया। अमरदा रोड…

    Spread the love

    Jhargram : वन्यजीव हमले में मृतकों के परिजनों को नौकरी देने की मांग, वन मंत्री को सौंपा ज्ञापन

    झाड़ग्राम :  वन्य जीवों के हमले में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को सरकारी नीति के तहत रोजगार देने की लंबित प्रक्रिया में तेजी लाने की मांग को लेकर…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time