Homage to Shibu Soren: झारखंड के लिए जिसने विवाह तक त्यागा, ऐसे थे दिशोम गुरु के साथी – ईचागढ़ में संघर्षों की पुनः स्मृति

सरायकेला: झारखंड के जननायक दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर ईचागढ़ के गौरांगकोचा पारगाना कार्यालय में माझी पारगाना स्वशासन व्यवस्था की ओर से श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर एक मिनट का मौन रखा गया।

सभा में मौजूद वरिष्ठ माझी रोड़े बेसरा ने कहा, “शिबू सोरेन का जाना सिर्फ एक नेता का जाना नहीं, बल्कि आदिवासी आत्मबल का कमजोर पड़ना है। उन्होंने हमें जमीन बचाने, नशा छोड़ने और अन्याय के खिलाफ आवाज़ उठाने की ताकत दी। अलग राज्य झारखंड उनके नेतृत्व की सबसे बड़ी देन रही।”

इस मौके पर झारखंड आंदोलन से जुड़े पुराने योद्धाओं को भी याद किया गया। श्यामचंद किस्कू और बुधराम टुडू जैसे आंदोलनकारियों ने अपने अनुभव साझा किए। श्यामचंद ने 1988 के पटना विधानसभा घेराव का ज़िक्र करते हुए बताया कि किस तरह उन्हें पुलिसिया दमन झेलना पड़ा।
बुधराम टुडू ने बताया कि उन्होंने आंदोलन के लिए 26 साल की उम्र से ही खुद को समर्पित कर दिया। यहां तक कि उन्होंने अब तक शादी भी नहीं की, ताकि उनका पूरा जीवन आंदोलन को समर्पित रहे।

सभा में पारगाना बाबा शिलु सारना टुडू, श्यामचंद किस्कू, बुद्धेश्वर किस्कू, मधु हेमब्रम, खकन हांसदा, अभिराम मुर्मू, भोला मार्डी, भीम टुडू, विश्वनाथ मुर्मू, गोलक टुडू और सोनू बेसरा समेत कई लोग मौजूद रहे। सभी ने मिलकर संकल्प लिया कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन के अधूरे सपनों को ज़मीन पर उतारना ही अब उनका अगला कर्तव्य होगा।

 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur  : 301 नगाड़ों की गूंज के साथ शुरू हुआ ‘संवाद-2026’, 23 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के 2500 जनजातीय कलाकारों का जुटान

    गोपाल मैदान में टाटा स्टील फाउंडेशन के 13वें राष्ट्रीय जनजातीय सम्मेलन का शुभारंभ जावा के अनावरण के साथ शुरू हुआ पांच दिवसीय आयोजन आदिवासी कला, संस्कृति, परंपरा और पारंपरिक ज्ञान…

    Spread the love

    Jamshedpur : महाकाल बॉयज क्लब ने छठ महापर्व पर लगाया सेवा शिविर, व्रतियों की सेवा कर निभाया सेवा धर्म

    जमशेदपुर : छठ महापर्व के पावन अवसर पर महाकाल बॉयज क्लब, भुइयांडीह के सदस्यों ने ‘सेवा परमो धर्मः’ को सार्थक करते हुए छठ व्रतियों एवं आमजन के लिए भुइयांडीह गोल…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time