गम्हरिया: झारखंड आंदोलन के नायक और झामुमो के संस्थापक दिशोम गुरु शिबू सोरेन को अंतिम विदाई देने के लिए गम्हरिया प्रखंड से झामुमो कार्यकर्ताओं का दल नेमरा पहुँचा। प्रखंड अध्यक्ष भोमरा माझी के नेतृत्व में कार्यकर्ता पहले झामुमो कैंप कार्यालय में एकत्र हुए, फिर वहीं से नेमरा के लिए रवाना हुए।
अंतिम संस्कार में शामिल होने वालों में प्रखंड कोषाध्यक्ष प्यारेलाल प्रधान, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष बेनीमाधव महतो, सोखेन हेंब्रम, ग्राम प्रधान कोंदा बेसरा समेत बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने गुरूजी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके योगदान को याद किया।
There is no ads to display, Please add some



















































