Jamshedpur : मिर्जाडीह में ग्रामीणों के विरोध के बाद टाटा स्टील व अंचल के कर्मचारी बैरंग लौटे 

ग्रामीणों का आरोप राजकीय शोक के दौरान ऐसी गतिविधि साजिश का हिस्सा

जमशेदपुर : एनएच 33 से सटे मिर्जाडीह में बंदोबस्त जमीन की घेराबंदी करने पहुंचे टाटा स्टील एवं अंचल कार्यालय के कर्मचारियों का ग्रामीणों ने पूरजोर विरोध किया. जिसके कारण उन्हें बैरंग लौटना पड़ा. ग्रामीणों ने उनसे कहा कि पूरे राज्य में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित है, सरकारी कार्यालय बंद हैं. ऐसे में इस तरह की गतिविधि किसी साजिश का हिस्सा है. ग्रामीणों के सवालों से निरूत्तर अधिकारी-कर्मचारी वहां से लौट गए. ग्रामीणों का कहना है कि उपरोक्त जमीन सरकार ने पहले ही गांव के 16 लोगों के नाम बंदोबस्त कर दिया है. जिसके कागजात ग्रामीणों के पास मौजूद हैं. ऐसे में इस तरह की कार्रवाई समझ से परे हैं. लोगों ने शासन-प्रशासन से इसकी शिकायत करने का निर्णय लिया.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : साकची बाजार शिव मंदिर में धूमधाम से मना जीण माता का सिंघारा व झूलन उत्सव

Spread the love

Related Posts

Gua : राजाबुरु खदान में स्थानीय लोगों की बहाली की मांग तेज, ग्रामीणों ने दी चक्का जाम की चेतावनी

गुवा सेल प्रबंधन पर उपेक्षा का आरोप, सात गांवों के ग्रामीणों में गहराया असंतोष गुवा : गुवा सेल प्रबंधन द्वारा राजाबुरु खदान में स्थानीय ग्रामीणों को रोजगार में प्राथमिकता नहीं…

Spread the love

Baharagoda : बहरागोड़ा को मिला ‘खौफ’ से छुटकारा, 80 लोगों पर हमला करने वाला बंदर पकड़ा गया

वन विभाग के साहसिक अभियान से तीन महीने की दहशत का अंत, बाजार क्षेत्र में लौटी रौनक तीन महीने से आतंक का पर्याय बना बंदर आखिर पिंजरे में कैद बहरागोड़ा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *