Seraikela : कुएं में गिरे मादा सियार को सर्प मित्र के सहयोग से सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा गया

सरायकेला : जिला समाहरणालय के समीप बुधवार को गौरांग डीह गांव से कुछ दूरी पर स्थित कुएं में एक जंगली मादा सियार गिर गयी। इसकी जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों ने इसकी सूचना सरायकेला वन क्षेत्र के फॉरेस्टर सुनील महतो को दी। जिसके बाद फॉरेस्टर सुनील महतो ने सरायकेला सर्पमित्र राजा बारिक एवं रेस्क्यू टीम को लेकर तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। तकरीबन एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उक्त जंगली मादा सियार को कुएं से सुरक्षित निकाला गया। मादा सियार को वन विभाग के कार्यालय लाया गया। जहां से उसे पुनः  समीप के जंगल में ले जाकर सुरक्षित छोड़ दिया गया। बताया गया कि आस-पास के जंगल क्षेत्र बुंडू, सीलपिंगदा, कोपे जैसे क्षेत्रों से विशेष रूप से धान कटनी के सीजन में जंगली सियारों का आगमन आबादी वाले क्षेत्र की ओर होते रहता है। अपने प्राणों के भय से ये काफी आक्रामक भी होते हैं। उक्त रेस्क्यू किए गए जंगली मादा सियार के संबंध में संभावना जताई जा रही है कि संभवत: भोजन की तलाश में भटककर इस ओर पहुंच गई। संभावना जताई जा रही है कि स्थानीय कुत्तों से बचने के लिए कुएं में कूद पड़ी होगी।

इसे भी पढ़ें : Chaibasa : झारखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ पश्चिमी सिंहभूम जिला इकाई का हुआ पुनर्गठन


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सुगम सरायवाला बने सीए सोसाइटी के अध्यक्ष, नई कार्यकारिणी के नेतृत्व में विकास की नई दिशा होगी तय

जमशेदपुर : जमशेदपुर चार्टर्ड अकाउंटेंट्स सोसाइटी (जेसीएएस) की वार्षिक आम सभा (एजीएम) का आयोजन रूसी मोदी सेंटर फॉर एकसिलेंस जमशेदपुर में किया गया। एजीएम में वर्ष 2025-26 के कार्यों की…

Spread the love

Kolkata : दक्षिण पूर्व रेलवे 24,033 जल टैंकों की करा रहा सफाई,रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना उद्देश्य 

कोलकाता : दक्षिण पूर्व रेलवे के स्टेशनों पर यात्रियों को स्वच्छ, सुरक्षित और पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने के लिए व्यापक स्तर पर रखरखाव, सफाई, मरम्मत और जल गुणवत्ता जांच का…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time