Ramdas Soren Funeral: रामदास सोरेन के संस्कार भोज में शामिल होने पत्नी संग जमशेदपुर पहुंचे CM

जमशेदपुर:  झारखंड के दिवंगत शिक्षा मंत्री और झामुमो के वरिष्ठ नेता रामदास सोरेन के संस्कार भोज में आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल हुए। उनके साथ उनकी पत्नी कल्पना सोरेन भी मौजूद थीं।

सीएम ने दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री ने संस्कार भोज के बाद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीरें साझा कीं और लिखा –
“स्व. रामदास दा अमर रहें!
आज घोड़ाबांधा, जमशेदपुर स्थित महान झारखंड आंदोलनकारी और झामुमो के स्तंभ स्व. रामदास दा जी के आवास पर आयोजित संस्कार भोज में शामिल हुआ।
झारखंड के महान क्रांतिकारी अमर रहें।
जय झारखंड!”

16 अगस्त को दिल्ली में हुआ था निधन
रामदास सोरेन का निधन शुक्रवार, 16 अगस्त की देर रात दिल्ली के अपोलो अस्पताल में हुआ था। वे लंबे समय से अस्वस्थ थे।

2 अगस्त की सुबह अचानक घोड़ाबांधा स्थित आवास पर उनकी तबीयत बिगड़ी। उन्हें पहले टाटा मोटर्स अस्पताल ले जाया गया, जहां जांच में ब्रेन स्ट्रोक की पुष्टि हुई। हालत गंभीर होने पर उन्हें एयरलिफ्ट कर दिल्ली भेजा गया। डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उनकी सेहत में सुधार नहीं हो सका और 16 अगस्त को उनका निधन हो गया।

रामदास सोरेन के निधन से पूरे झारखंड में शोक की लहर दौड़ गई। शिक्षा जगत और राजनीतिक गलियारों ने इसे अपूरणीय क्षति बताया। झामुमो परिवार और समर्थकों के बीच वे हमेशा आंदोलनकारी और संघर्षशील नेता के रूप में याद किए जाएंगे।

 

 

इसे भी पढ़ें : 

Ramdas Soren Funeral: झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन पंचतत्व में विलीन, अंतिम संस्कार में पहुंचे कई दिग्गज नेता
Spread the love
  • Related Posts

    Jadugora : आसनबनी कॉलेज को डिग्री कॉलेज बनाने की मांग, जेएलकेएम ने दी आंदोलन की चेतावनी

    जादूगोड़ा : जेएलकेएम नेताओं की एक बैठक सोमवार को जादूगोड़ा स्थित कारगिल चौक पर हुई। जिसमें जिला एवं प्रदेश कमिटी के पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान पार्टी के अनुसूचित जनजाति…

    Spread the love

    Bahragora : विधायक समीर मोहंती की ‘त्रिशक्ति’ सौगात: बहरागोड़ा में शिक्षा, सड़क और महा-विद्युतीकरण योजना का महा-आगाज

    बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड को विकास के हाईवे पर ले जाते हुए सोमवार को स्थानीय विधायक समीर कुमार मोहंती ने एक ही दिन में शिक्षा, सड़क और बिजली क्षेत्र की…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time