Chaibasa: SAIL अस्पताल की बदहाल व्यवस्था पर महिला यूनियन का हल्ला, CMO से की शिकायत

गुवा:  गुवा और सारंडा क्षेत्र में वायरल फीवर और मलेरिया के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। इलाज के लिए गुवा सेल अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को दवा की कमी और गंदगी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इसे लेकर झारखंड मजदूर संघर्ष संघ की महिला उपाध्यक्ष चंद्रिका खण्डाईत ने शुक्रवार को यूनियन पदाधिकारियों के साथ अस्पताल के सीएमओ डॉ. अशोक कुमार अमन से मुलाकात की।

बैठक में अस्पताल की साफ-सफाई, शौचालयों की स्थिति, बेड पर गंदे चादर, दवाओं की कमी और बेड की सीमित संख्या जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। चंद्रिका खण्डाईत ने कहा कि अस्पताल में स्वच्छता का ध्यान रखने और बेड पर साफ चादर उपलब्ध कराने से मरीजों की आधी बीमारी खुद ही ठीक हो सकती है। सीएमओ ने यूनियन पदाधिकारियों को भरोसा दिलाया कि इन समस्याओं का समाधान जल्द किया जाएगा।

महिला यूनियन पदाधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि अगर जल्द सुधार नहीं हुआ तो वे सभी महिलाएं मिलकर अस्पताल का घेराव करेंगी।

इस मौके पर महिला यूनियन की उपाध्यक्ष चंद्रिका खण्डाईत के साथ पार्वती दास, सीमा पूर्ति, हिलदा पूर्ति, नूतन सुंडी, लक्ष्मी बड़ाइक, गौरी दास, बिंदिया सामंत, नूपुर दास, अंजलि दास, आरती होरो, लक्ष्मी साहू और नीलिमा तिर्की मौजूद थीं।

 

इसे भी पढ़ें : Ramdas Soren Funeral: रामदास सोरेन के संस्कार भोज में शामिल होने पत्नी संग जमशेदपुर पहुंचे CM


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री को दी श्रद्धांजलि

जमशेदपुर : गांधी जयंती के अवसर पर मानगो गांधी मैदान में पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर…

Spread the love

Jamshedpur : कलश स्थापना के साथ 11 अक्टूबर से  शुरू होगा दुर्गोत्सव, पूजा को लेकर पुलिस-पूजा समितियों की बैठक, सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था पर जोर, 21 को विसर्जन पर बनी सहमति

जमशेदपुर : दुर्गा पूजा को लेकर जमशेदपुर पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शुक्रवार को एसएसपी कार्यालय में सिटी एसपी ललित मीणा की अध्यक्षता में जमशेदपुर केंद्रीय दुर्गा पूजा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time