Chaibasa: श्रमिक संगठनों ने बायोमेट्रिक अटेंडेंस का किया विरोध, आंदोलन की चेतावनी

गुवा:  गुवा वर्कर्समैन क्लब में शुक्रवार को क्षेत्र के सभी प्रमुख श्रमिक संगठनों की संयुक्त बैठक हुई। इसमें श्रमिक नेताओं ने सेल प्रबंधन द्वारा लागू किए जा रहे बायोमेट्रिक अटेंडेंस सिस्टम का कड़ा विरोध जताया और चेतावनी दी कि अगर इसे जबरन लागू करने की कोशिश हुई तो मजदूर आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।

बैठक में झारखंड मजदूर संघर्ष संघ, झारखंड मजदूर यूनियन, हिन्द मजदूर सभा (क्रांतिकारी इस्पात मजदूर संघ), इंटक गुवा, सप्लाई मजदूर संघ, सारंडा मजदूर यूनियन और गुवा-चिरिया खान श्रमिक संघ (बीएमएस) समेत कई संगठनों के पदाधिकारी और नेता शामिल हुए।

बैठक में वरिष्ठ श्रमिक नेता अंतर्यामी महाकुड ने कहा कि यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है, ऐसे में प्रबंधन द्वारा मजदूरों को उकसाना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने स्पष्ट कहा – “बायोमेट्रिक अटेंडेंस या उत्पादन।”

नेताओं ने आरोप लगाया कि मजदूर अब भी बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं, लेकिन प्रबंधन मजदूर विरोधी रवैया अपनाए हुए है। हेमराज सोनार ने कहा कि गुवा के सभी यूनियन इस मामले में पूरी तरह एकजुट हैं और किसी भी तरह की दलाली स्वीकार्य नहीं होगी। गणेश दास ने जोड़ा कि मजदूरों की मूलभूत समस्याएं हल करने के बजाय प्रबंधन बायोमेट्रिक थोपना चाहता है।

सभी संगठनों ने सामूहिक निर्णय लिया कि यदि सेल प्रबंधन ने बायोमेट्रिक अटेंडेंस को जबरन लागू किया, तो वे संयुक्त रूप से आंदोलन शुरू करेंगे। रमेश गोप ने आरोप लगाया कि प्रबंधन बार-बार भ्रामक सर्कुलर जारी कर मजदूरों को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है।

 

इसे भी पढ़ें : Chaibasa: SAIL अस्पताल की बदहाल व्यवस्था पर महिला यूनियन का हल्ला, CMO से की शिकायत


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री को दी श्रद्धांजलि

जमशेदपुर : गांधी जयंती के अवसर पर मानगो गांधी मैदान में पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर…

Spread the love

Jamshedpur : कलश स्थापना के साथ 11 अक्टूबर से  शुरू होगा दुर्गोत्सव, पूजा को लेकर पुलिस-पूजा समितियों की बैठक, सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था पर जोर, 21 को विसर्जन पर बनी सहमति

जमशेदपुर : दुर्गा पूजा को लेकर जमशेदपुर पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शुक्रवार को एसएसपी कार्यालय में सिटी एसपी ललित मीणा की अध्यक्षता में जमशेदपुर केंद्रीय दुर्गा पूजा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time