Kharagpur: खड़गपुर मंडल में सेवानिवृत्त रेलकर्मियों का सम्मान, PPO – स्मृति चिह्न पाकर भावुक हुए कर्मचारी

खड़गपुर:  दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर मंडल में शुक्रवार को साउथ इंस्टीट्यूट में एक गरिमामय समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) ललित मोहन पांडे ने सेवानिवृत्त हो रहे रेलकर्मियों को पेंशन पेमेंट ऑर्डर (PPO) और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम सेवानिवृत्त कर्मचारियों की वर्षों की समर्पित सेवा को याद करते हुए उन्हें सम्मान देने और उनके सेटलमेंट ड्यूज़ के भुगतान के उद्देश्य से आयोजित किया गया। सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कीं, जिनमें पेंशन अकाउंट और बैंक पासबुक सत्यापन भी शामिल था।

डीआरएम पांडे की व्यक्तिगत मौजूदगी ने समारोह को और खास बना दिया। अपने संबोधन में उन्होंने भारतीय रेल के प्रति कर्मचारियों के अमूल्य योगदान को सराहा और उनके नए जीवन की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कर्मचारियों के परिवारजनों का भी निरंतर सहयोग और समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया। खड़गपुर मंडल ने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों के प्रति आभार जताते हुए उन्हें स्वस्थ, सुखद और समृद्ध जीवन की शुभकामनाएं दीं।

 

इसे भी पढ़ें :  Chaibasa: SAIL में बहाली को लेकर बवाल, ग्रामीणों ने दी चक्का जाम की चेतावनी


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jhargram : जनजातीय समुदाय को हर सप्ताह उपलब्ध करायी जाएगी पोषण किट, पारदर्शिता के लिए बायोमेट्रिक तरीके से होगा सत्यापन : शुभेंदु अधिकारी 

मुख्यमंत्री  सुबह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच झाड़ग्राम जिले में मानिकपाड़ा के निकट कालाझरिया गांव पहुंचे झाड़ग्राम :  मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी शुक्रवार सुबह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच झाड़ग्राम जिले…

Spread the love

Kharagpur : देशभर के 7,000 से अधिक रेलवे स्टेशनों पर चलाया गया रेल जन संवाद और विशेष स्वच्छता अभियान, SER के 367 स्टेशनों पर आयोजित हुआ कार्यक्रम

खड़गपुर :  विशेष अभियान 6.0 के तहत गुरुवार को देशभर के 7,000 से अधिक रेलवे स्टेशनों पर रेल जन संवाद और विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान रेलवे अधिकारियों…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time