Jharkhand: झारखंड में ACB की बड़ी कार्रवाई, प्रधान लेखापाल रिश्वत लेते गिरफ्तार

गुमला:  झारखंड में भ्रष्टाचार पर शिकंजा कसते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की। गुमला जिले के चैनपुर प्रखंड के प्रधान लेखापाल राजकुमार सहनी को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया गया।

सिसई प्रखंड के जन सेवक धनंजय प्रसाद ने एसीबी में शिकायत दर्ज कराई थी कि सहनी सरकारी योजनाओं से जुड़े कामकाज और भुगतान की फाइलें आगे बढ़ाने के लिए रिश्वत मांग रहे हैं। शिकायत की जांच और सत्यापन के बाद एसीबी की टीम ने करम टोली स्थित सहनी के आवास पर जाल बिछाया और तय रकम लेते ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

एसीबी अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान पूरे घटनाक्रम को दस्तावेजी और तकनीकी साक्ष्यों के साथ रिकॉर्ड किया गया। इसके बाद आरोपी को गुमला एसीबी कार्यालय ले जाया गया, जहां पूछताछ जारी है।

राजकुमार सहनी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि आगे की कानूनी प्रक्रिया तेजी से पूरी की जाएगी।

इस कार्रवाई से प्रखंड कार्यालय के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है। वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकारी दफ्तरों में लंबे समय से रिश्वतखोरी की शिकायतें मिलती रही हैं। एसीबी की कार्रवाई से आम जनता को उम्मीद है कि अब भ्रष्टाचार पर और सख्ती होगी।

 

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: “लोकतंत्र में सबकी भागीदारी जरूरी” – विकलांगों के हक में बोले विधायक मंगल कालिंदी


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Muri : छोटा मुरी दुर्गा पंडाल में सिंदूर खेला के साथ मां दुर्गा को दी गई भावभीनी विदाई

मुरी : छोटा मुरी दुर्गा पंडाल में विजयादशमी के अवसर पर बंगाली परंपरा के अनुसार महिलाओं ने सिंदूर खेला कर मां दुर्गा को भावभीनी विदाई दी। इस दौरान महिलाओं ने…

Spread the love

Muri : सिल्ली के मारदू गांव में नाबालिग छात्रा की हत्या से सनसनी, 8 वर्षीय बच्चा पत्थर से हमला कर घायल; ग्रामीणों में आक्रोश

  दुष्कर्म की आशंका के बीच पुलिस की जांच तेज, SIT गठन, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई और दोषियों को कड़ी सजा देने की उठी मांग मुरी :  रांची जिले…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time