Jamshedpur: टाटानगर स्टेशन में मनमानी पार्किंग शुल्क और कर्मचारियों के व्यवहार पर भड़के सरयू राय

जमशेदपुर:  टाटानगर रेलवे स्टेशन की पार्किंग में मनमानी शुल्क वसूली और कर्मचारियों के रवैये को लेकर जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय नाराज हो गए। उन्होंने रेलवे प्रशासन से जवाब मांगा है और व्यवस्था सुधारने की मांग की है।

हाल ही में एक यात्री से 5 घंटे गाड़ी खड़ी करने पर 5310 रुपये वसूलने का मामला सामने आया। सरयू राय ने इस पर गंभीर आपत्ति जताई और कहा कि यह शुल्क किसी भी तरह न्यायसंगत नहीं है। उन्होंने रेलवे और ठेकेदार के बीच हुए एग्रीमेंट की शर्तों की जानकारी मांगी है।

विधायक का प्रतिनिधिमंडल टाटानगर रेलवे के एरिया मैनेजर से मिला।
उन्होंने मांग की कि –

  1. शुल्क तय करने की प्रक्रिया सार्वजनिक की जाए
  2. ठेका इतना महंगा क्यों रखा गया, इसका खुलासा हो
  3. अन्य शहरों (रांची, पटना आदि) की तुलना में जमशेदपुर में ही समस्या क्यों है
  4. पार्किंग कर्मचारियों की मनमानी और बदसलूकी पर रेलवे क्या कार्रवाई करता है

एरिया मैनेजर ने कहा कि टेंडर ज्यादा बोली लगाने वाले ठेकेदार को दिया गया है। इसी कारण शुल्क अधिक है। उन्होंने बताया कि 5310 रुपये शुल्क वास्तव में जुर्माना था, लेकिन बाद में सिर्फ 1000 रुपये ही लिए गए। हालांकि, उसकी रसीद नहीं दी गई।
कर्मचारियों की बदसलूकी की शिकायतें भी स्वीकार की गईं और बताया गया कि एक जांच टीम बनाई गई है। साथ ही आगे निगरानी के लिए एक पदाधिकारी नियुक्त किया जाएगा।

सरयू राय के साथ प्रतिनिधिमंडल में जदयू जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, महानगर अध्यक्ष अजय कुमार, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष नीरज सिंह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अमृता मिश्रा समेत कई पदाधिकारी शामिल रहे।

 

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: आदि कर्मयोगी अभियान कार्यशाला संपन्न, DDC ने योजनाओं की उपयोगिता पर दिया जोर

Spread the love

Related Posts

Jadugoda : डोमजूडी में दो दिवसीय फुटबॉल टुर्नामेंट का समापन, बड़ा गोविंदपुर बीजेपी बना विजेता, उपविजेता बनी नरवा पहाड़ की कदमा फुटबॉल टीम

जादूगोड़ा : नरवापहाड़ स्थित डोमजुड़ी में वीर बयार खेरवाल सोसाइटी की ओर से आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल महाकुंभ का शनिवार को समापन हो गया. उक्त प्रतियोगिता में बड़ा गोविंदपुर बीजेपी…

Spread the love

BREAKING : हिदायतुल्लाह खान ने जान पर खतरे की आशंका जतायी, डीजीपी, जमशेदपुर एसएसपी व सरायकेला-खरसावां के एसपी को दी जानकारी

जमशेदपुर : झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता सह राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान ने अपनी जान पर खतरे की आशंका जतायी. उन्होंने कहा कि कुछ आपराधिक प्रवृति…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *