UP: मायावती का बड़ा फैसला, भतीजे आकाश आनंद को बनाया बसपा का राष्ट्रीय संयोजक

लखनऊ:  बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए अपने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी का राष्ट्रीय संयोजक नियुक्त किया है। यह पद बसपा में राष्ट्रीय अध्यक्ष के बाद सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। इस तरह आकाश अब पार्टी के दूसरे सबसे ताकतवर नेता बन गए हैं।

अब तक राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर रहे आकाश आनंद सभी सेक्टर, केंद्रीय और राज्य कोऑर्डिनेटरों के साथ-साथ प्रदेश अध्यक्षों के कामकाज की समीक्षा करेंगे। वे सीधे मायावती को रिपोर्ट करेंगे।

पार्टी ने चार के बजाय अब छह राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर बनाने का फैसला किया है। इनमें रामजी गौतम, राजाराम, रणधीर सिंह बेनीवाल, लालजी मेधांकर, अतर सिंह राव और धर्मवीर सिंह अशोक शामिल हैं। ये सभी आकाश आनंद को रिपोर्ट करेंगे।

रामजी गौतम को दिल्ली, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और बिहार का प्रभारी बनाया गया है।

साथ ही, राजाराम के साथ मोहित आनंद, अतर सिंह राव के साथ सुरेश आर्या और धर्मवीर अशोक के साथ दयाचंद को जोड़ा गया है।

प्रदेश अध्यक्षों की नई नियुक्तियां
मायावती ने विश्वनाथ पाल को दोबारा यूपी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। इसके अलावा—
दिल्ली: राजेश तंवर
मध्य प्रदेश: रमाकांत पिप्पल
छत्तीसगढ़: श्याम टंडन
बिहार: शंकर महतो
महाराष्ट्र: डॉ. सुनील डोंगरे

अन्य राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों की सूची इस प्रकार है:
कर्नाटक – एम. कृष्णा मूर्ति
तमिलनाडु – पी. आनंद
केरल – ज्वाय आर. थॉमस
हरियाणा – कृष्ण जमारपुर
पंजाब – अवतार सिंह करीपुरी
राजस्थान – प्रेम बारुपाल
झारखंड – शिव पूजन मेहता
पश्चिम बंगाल – मनोज हवलदार
ओडिशा – सरोज कुमार नायक
आंध्र प्रदेश – बंदेला गौतम
तेलंगाना – इब्राम शेखर
गुजरात – भगूभाई परमार
हिमाचल प्रदेश – विक्रम सिंह नायर
जम्मू-कश्मीर – दर्शन राणा
चंडीगढ़ – बृजपाल
उत्तराखंड – अमरजीत सिंह

उतार-चढ़ाव भरा रहा आकाश का सफर
आकाश आनंद का बसपा संगठन में सफर काफी उतार-चढ़ाव वाला रहा है। मार्च में मायावती ने उन्हें नेशनल कोऑर्डिनेटर सहित सभी पदों से हटाकर पार्टी से निष्कासित कर दिया था। आरोप था कि वे अपने ससुर अशोक सिद्धार्थ के प्रभाव में पार्टी हित से अलग काम कर रहे थे।

अप्रैल में मायावती ने उन्हें वापस मुख्य नेशनल कोऑर्डिनेटर बनाया और अब अगस्त में सीधे राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी सौंप दी है।

 

 

इसे भी पढ़ें : 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love
  • Related Posts

    Jhargram : जनता के बीच पहुंचे विधायक, चाय पर चर्चा में सुनीं जनता की समस्याएं, समाधान का दिया भरोसा

    झाड़ग्राम : लोगों की समस्याओं और शिकायतों को करीब से जानने के लिए झाड़ग्राम के विधायक लक्ष्मीकांत साउ ने मंगलवार सुबह विधानसभा क्षेत्र के 9 नंबर वार्ड में ‘चाय पर…

    Spread the love

    Jamshedpur : मानगो में बन रहे फ्लाईओवर के निर्माण कार्य पर विधायक सरयू राय का तंज, कहा-गाड़ी के आगे घोड़ा रख दिया, ऐसे कैसे चलेगा विकास का काम

    वन विभाग की अनुमति के बिना हो रहा मानगो फ्लाइओवर का काम पायल सिनेमा के पास वन विभाग की जमीन पर बना दिया गया है रैंप सड़क हुई संकरी, रोज…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time