Ranchi: विधायक जयराम महतो ने किया शहीद निर्मल महतो की प्रतिमा का अनावरण

मुरी(रांची):  सोनाहातु के जडेया मोड़ पर शहीद निर्मल महतो की नव निर्मित प्रतिमा का अनावरण शुक्रवार को टाइगर विधायक जयराम महतो ने किया। यह आयोजन शहीद निर्मल महतो के शहादत दिवस पर किया गया।

कार्यक्रम के दौरान लोगों ने ‘शहीद निर्मल महतो अमर रहें’ के नारे लगाए। इस अवसर पर लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्रनाथ महतो, संजय कुमार, चंडी महतो, खुदीराम महतो सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

इससे पहले शहीद दिवस की शुरुआत सोनाहातु से एक भव्य मोटरसाइकिल रैली के साथ हुई, जो जडेया मोड़ पहुंचकर समाप्त हुई। इसके बाद एक आमसभा आयोजित की गई, जिसमें वक्ताओं ने निर्मल महतो के संघर्षों और बलिदान को याद किया।

 

 

इसे भी पढ़ें : Bahragora: झारखंड आंदोलन के नायक निर्मल महतो को बहरागोड़ा में श्रद्धांजलि

Spread the love

Related Posts

Muri : बिजली संकट को लेकर 27 को मशाल जुलूस निकालेंगे व्यवसायी व ग्रामीण

मुरी : बिजली संकट को लेकर मुरी-सिल्ली क्षेत्र के व्यावसायी एवं ग्रामीण खासे परेशान हैं। इस समस्या को लेकर दोनों पक्षों ने आंदोलनात्मक रवैया अपनाने का निर्णय लिया।  इसके तहत…

Spread the love

Muri : सीसीएल के खिलाफ धरना दे रहे जेएलकेएम नेता देवेंद्र नाथ महतो को पुलिस ने हिरासत में लिया, कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध

मुरी :  मगध परियोजना, सीसीएल लातेहार क्षेत्र में स्थानीय निवासी  द्वारिका गोंझू के तीन मासूम बच्चों- माही, दीपिका एवं आर्यन की शुक्रवार को हुई दर्दनाक मौत के मामले में न्याय…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time