Bahragora: NH-49 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर, चालक फरार

बहरागोड़ा:  एनएच-49 पर बुधवार शाम एक सड़क हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा बड़सोल थाना क्षेत्र के बड़ा अर्जुना स्थित पांडे ढाबा के पास हुआ, जब एक अज्ञात वाहन ने बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मारी और मौके से फरार हो गया।

स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर 108 एंबुलेंस बुलवाई और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहरागोड़ा पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत देखते हुए उसे बारीपदा स्थित पीआरएम मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

घायल की पहचान भूतिया पंचायत के गाड़ाडीही गांव निवासी पेले मंडी (45 वर्ष) के रूप में हुई है। वह कुछ काम से जगन्नाथपुर गए थे और लौटते समय हादसा हुआ। बताया गया कि अज्ञात ट्रक टक्कर मारकर फरार हो गया।

 

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: MGM अस्पताल में जल्द खुलेगा मुफ्त ऑडियोलॉजी सेंटर, मुफ्त में होगी जांच


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Chaibasa : टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल नोवामुंडी में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन

चाईबासा (सिद्धार्थ पाण्डेय) : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड और केंद्रीय सतर्कता आयोग के संयुक्त तत्वावधान में टाटा डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, नोवामुंडी में बुधवार को एक विशेष पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का…

Spread the love

Bahragora : भुवनेश्वर में इंजीनियरिंग के छात्र सागर तोराई का संदिग्ध अवस्था में शव बरामद, निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर परिजनों ने दी तहरीर

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के नागूढ़साई निवासी 22 वर्षीय कंप्यूटर इंजीनियरिंग छात्र सागर तोराई की भुवनेश्वर (सान सिटी) स्थित आवास में अचानक हुई रहस्यमयी मौत से पूरे इलाके में गहरा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time