Bokaro : BSP के खिलाफ विस्थापित शिक्षित बेरोजगार मोर्चा ने आंदोलन की दी चेतावनी

बोकारो : बोकारो स्टील प्लांट प्रबंधन के खिलाफ विस्थापित शिक्षित बेरोजगार मोर्चा ने समस्याओं के खिलाफ आंदोलनात्मक रुख अख्तियार कर लिया है. मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष दुर्गा सिंह ने विस्थाकियों से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा करते हुए कहा कि बोकारो स्टील प्लांट प्रबंधन के तानाशाही रवैया के कारण विस्थापितों का विकास नहीं हो रहा है। प्लांट में कार्यरत ठेकेदारों एवं बोकारो स्टील प्लांट प्रबंधन के तानाशाही रवैया से मजदूर परेशान है। प्रबंधन द्वारा संचालित सभी विद्यालयों को बंद कर दिया गया है. जिससे क्षेत्र में शिक्षा के स्तर में बहुत गिरावट आई है। प्लांट के मजदूर एवं विस्थापितों के बच्चे शिक्षा से वंचित हो रहे हैं। उनका कहना है कि बोकारो स्टील प्लांट में जो मजदूर और विस्थापित कार्य करते हैं उनके मानदेय में भी प्लांट प्रबंधन एवं ठेकेदारों की मिली भगत से बढ़ोतरी की बजाय कटौती कर उनका शोषण किया जा रहा है। साथ ही मजदूरों को अन्य मिलने वाली सुविधाओं से वंचित रखा जाता है। मजदूर दिन रात एक कर अपनी जान को जोखिम में डालकर प्लांट का उत्पादन करने में सदैव तत्पर रहते हैं। फिर भी उन्हें कोई सिक्योरिटी नही मिल रही है, ना हीं उन्हें मिनिमम वेज दिया जा रहा है, ना हीं इलाज की सुविधा है। नाइट अलाउंस सहित अन्य सुविधाओं से मजदूर वंचित रह जाते हैं। प्लांट में कार्यरत मजदूर अपने परिजनों की परवरिश करने के लिए प्लांट प्रबंधन और ठेकेदारों के गुलाम बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि जिस प्लांट को खड़ा करने में विस्थापित गांव के लोगों ने अपनी जमीन दी वे आज दर-दर नौकरी के लिए भटकने को मजबूर हैं। कईयों ने तो अपने राज्य को छोड़कर नौकरी की तलाश में दूसरे राज्यों में पलायन कर रहे हैं। श्री दुर्गा सिंह ने प्लांट प्रबंधन और ठेकेदारों को चेतावनी देते हुए कहा की बोकारो स्टील प्लांट प्रबंधन मजदूरों का शोषण करना बंद करें। नहीं तो आने वाले समय में विस्थापित शिक्षित बेरोजगार मोर्चा मजदूर और विस्थापितों की समस्या को लेकर जोरदार आंदोलन करने को विवस होगी।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : टाटा मोटर्स में बोनस पर वार्ता जारी, सस्पेंस बरकरार


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jadugora : करम डाली विसर्जन के साथ जादूगोड़ा में करमा महोत्सव का समापन, ढोल-नगाड़ों पर थिरके लोग

जादूगोड़ा : इंचड़ा गांव में उरांव समाज की ओर से आयोजित दो दिवसीय करमा महोत्सव बुधवार को करम डाली विसर्जन के साथ हर्षोल्लासपूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर समाज के महिला-पुरुष…

Spread the love

Jamshedpur :  26-27 सितंबर को होगा ब्रह्मा कुमारीज का दो दिवसीय राजयोग मेडिटेशन शिविर

जमशेदपुर : ब्रह्मा कुमारीज, जमशेदपुर की ओर से 26 और 27 सितंबर को सक्रिय सदस्यों के लिए दो दिवसीय राजयोग मेडिटेशन शिविर आयोजित किया जाएगा। “ऊंची उड़ान–टुवर्ड्स परफेक्शन” विषय पर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time