Bahragora: CPIM ने सरकार के सामने रखी पेसा कानून लागू करने और लैंड बैंक रद्द करने की मांग

बहरागोड़ा:  स्थानीय समस्याओं और जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर सीपीआई (एम) पार्टी ने गुरुवार को बहरागोड़ा में प्रदर्शन कर सरकार के सामने 16 सूत्री मांगें रखीं। पार्टी के राज्य कमेटी सदस्य स्वपन कुमार महतो और लोकल कमेटी सदस्य चितरंजन महतो के नेतृत्व में मुख्यमंत्री और उपायुक्त को संबोधित ज्ञापन प्रखंड विकास पदाधिकारी को सौंपा गया।

ज्ञापन में मुख्यमंत्री से पेसा अधिनियम लागू करने, लैंड बैंक योजना को रद्द करने, रोजगार के अवसर बढ़ाने और नई स्थानीय व नियोजन नीति जल्द लागू करने की मांग की गई।

वहीं उपायुक्त को सौंपे ज्ञापन में बहरागोड़ा डाक बंगला परिसर में जिला परिषद व प्रखंड के लिए बन रहे भंडार गृह पर सूचना बोर्ड लगाने, मजदूरों के लिए न्यूनतम मजदूरी लागू करने और सरकारी योजनाओं में घटिया निर्माण सामग्री—ईंट, बालू, सीमेंट, सरिया—के इस्तेमाल पर रोक लगाने की मांग उठाई गई।

इस विरोध प्रदर्शन में साधन नायक, वीरेन नायक, श्रीकांत नायक, बसंती नायक समेत सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Spread the love

Related Posts

Gua : सेल प्रबंधन ने रेलवे साइडिंग में नया घर आवंटित किया,  बिजली कनेक्शन से पल्ला झाड़ा,  अंधेरे में रहने को मजबूर हैं विस्थापित परिवार

गुवा : गुवा बाजार स्थित डिपासाईं बस्ती से विस्थापित किए गए कुछ परिवारों को गुवा सेल प्रबंधन द्वारा नुईया गांव स्थित रेलवे साइडिंग के समीप नए घर आवंटित किए गए…

Spread the love

Gua : किरीबुरू ओड़िया स्कूल की स्वर्ण जयंती 25–26 अप्रैल को, देश-विदेश से जुटेंगे छात्र

गुवा : किरीबुरू हिलटॉप स्थित ओड़िया स्कूल अपनी स्वर्ण जयंती 25 और 26 अप्रैल को उत्साहपूर्वक मनाने जा रहा है। इस ऐतिहासिक आयोजन को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time