Adityapur : ब्राह्मण संस्कृतिक विचार मंच ने भगवान श्री परशुराम जी का अवतरण दिवस मनाया

 

आदित्यपुर : ब्राह्मण सांस्कृतिक विचार मंच सरायकेला-खरसावां के द्वारा भगवान श्री परशुराम जी के अवतरण दिवस के उपलक्ष पर आदित्यपुर स्थित एसिया भवन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। शुरूआत भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर की गई। मौके पर सम्मानित अतिथियों में रिटायर्ड डीएसपी कमल किशोर पांडे, कांग्रेस जिला अध्यक्ष अंबुज पांडे, डॉ पवन पांडे, वीरेंद्र तिवारी, डीके मिश्रा, संत कुमार पांडे मौजूद रहे।

संदेश को लोगों के बीच रखा

जहां इन वक्ताओं ने भगवान श्री परशुराम जी के कृत, जीवनी और संदेश को लोगों के बीच रखा। इस मौके पर मौजूद अतिथि अंबुज कुमार पांडे ने कहा कि भगवान परशुराम केवल ब्राह्मण समाज के लिए नहीं बल्कि पूरे सृष्टि के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। इन्होंने कहा कि भगवान परशुराम ने असुरों का नाश कर समाज में अमन, शांति, भाईचारे को बढ़ाया। ठीक उसी प्रकार ब्राह्मण समाज भी आज सामाजिक एकता पर बल दे रहा है। कार्यक्रम में मौजूद अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार लोगों के बीच साझा किये।

आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि

कार्यक्रम के समापन पर पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देते हुए 2 मिनट का मौन रखा गया आयोजन सफल बनाने में मुख्य रूप से धर्मेंद्र कुमार तिवारी, रामशंकर पांडेय, अजय ओझा, चंदू मिश्रा, सतीश मिश्रा, केश्वर मिश्र, जितेंद्र शुक्ला, ललन शुक्ला, प्रवीण कुमार, इंदरजीत तिवारी, अखिलेश तिवारी, अनिल पांडेय, सुरेश धारी, अरविंद तिवारी, जयप्रकाश ओझा,चंद्रमणि बैध, भोला मिश्रा अंजनी तिवारी, रवि पांडेय दीपक पांडेय समेत सैकड़ो की संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग उपस्थित रहे।

Spread the love

Related Posts

Potka : श्री श्री चैतन्य महाप्रभु के 540 वें आविर्भाव दिवस पर डोमजूडी में निकला भव्य नगर कीर्तन, झूमे भक्तजन

Potka : श्री श्री चैतन्य महाप्रभु के 540 वें आविर्भाव दिवस पर डोमजूडी में निकला भव्य नगर कीर्तन, झूमे भक्तजन जादूगोड़ा : आदिम झारखंड वैष्णव बैरागी समिति पोटका की ओर…

Spread the love

Jadugora : ऑल इंडिया सरना धर्म आसरा आश्रम के 50 वर्ष पूरे, चार राज्यों के ग्राम प्रधान, नायके व समाज के प्रमुख लोग पहुंचे, मरांग बुरू से मांगी मन्नते

जादूगोड़ा : पोटका के चंदनपुर गांव में स्थित आदिवासियों के सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल ऑल इंडिया सरना धर्म आसरा आश्रम के 50 वर्ष पूरे हो गए। इस मौके पर बाहा बोगा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *