Baharagora : बाइक व साइकिल में भिड़ंत, साइकिल सवार की स्थिति नाजुक, बारीपदा रेफर

बहरागोड़ाः बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के एनएच 18 पर केसरदा पप्पू होटल के समीप बाइक और साइकिल सवार में सीधी भिड़ंत हो गई. जिससे साइकिल सवार पूर्णापानी पंचायत अंतर्गत करकट्टा गांव निवासी हावल टुडू (37)एवं बाइक चालक उड़ीसा के जलेश्वर निवासी अंजन राउत (30) बुरी तरह से घायल हो गए. वहीं दोनों को स्थानीय लोगों की सहायता से 108 एंबुलेंस द्वारा त्वरित पहल करते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहरागोड़ा लाया गया. जंहा प्राथमिक उपचार के बाद साइकिल सवार की स्थिति को नाजुक देखते हुए उच्च चिकित्सा हेतु पीआरएम मेडिकल कॉलेज बारीपदा रेफर कर दिया गया. मिली जानकारी के अनुसार बाइक चालक जमशेदपुर से अपने घर जलेश्वर जा रहा था. वहीं साइकिल सवार अपना काम समाप्त कर अपने घर करकट्टा लौट रहा था.

इसे भी पढ़ें : Bahragora: बहरागोड़ा में चिकित्सा चमत्कार – “पेनाइल फ्रैक्चर” का सफल ऑपरेशन

Spread the love

Related Posts

Gamharia : कांड्रा रेलवे ओवर ब्रिज से युवती ने लगाई छलांग, नीचे कोयला डस्ट होने से बची जान

गम्हरिया : कांड्रा थाना क्षेत्र में शनिवार को एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई, जिसने स्थानीय लोगों को स्तब्ध कर दिया। रेलवे ओवरब्रिज से एक महिला ने अचानक…

Spread the love

Jamshedpur : सर्किट हाउस नारायणी धाम में रंगारंग नृत्य और लोकगीत के साथ मना गणगौर उत्सवगोर ए गणगौर माता खोल ए किवाड़ी…

जमशेदपुर। शनिवार को शहर की धार्मिक संस्था नारायणी सेवा ट्रस्ट जमशेदपुर द्वारा बिष्टुपुर सर्किट हाउस एरिया भूतनाथ मंदिर परिसर स्थित नारायणी धाम में बड़ी गणगौर उत्सव धूमधाम से मनाया गया।…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time