Jamshedpur  : हर हर महादेव के जयघोष से गूंजा साकची बाजार का शिव मंदिर, सुलतानगंज के गंगाजल से हुआ सहस्त्रघट जलाभिषेक

पूजा में सैकड़ों श्रद्धालु हुए शामिल

जमशेदपुर :  सावन माह के शुभ अवसर पर लगातार चौथे साल मंगलवार 29 जुलाई को साकची बाजार स्थित श्री श्री साकची शिव मंदिर में सुलतानगंज से आये हुए गंगाजल से भोले बाबा का सहस्त्रघट जलाभिषेक पूजा की गयी। साथ ही 1100 श्रद्धालुओं के बीच निःशुल्क डब्बा में गंगाजल का वितरण किया गया। इसका आयोजन शिव मंदिर कमिटी के लालचंद अग्रवाल एंव बबलु अग्रवाल सपरिवार द्धारा अपने पिता (स्व. विनोद कुमार अग्रवाल) की याद में किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में भक्तगण शामिल होकर गंगाजल से भोले बाबा का सहस्त्रघट जलाभिषेक किये। मंगलवार सुबह 10 बजे से शिव पूजन तथा दोपहर एक बजे से सुलतानगंज से टैंकर में आये हुए 12 हजार लीटर गंगाजल से भोले बाबा का सहस्त्रघट जलाभिषेक किया गया। संध्या 5 बजे से भोले बाबा का विशेष श्रृंगार एवं महाआरती की गयी। फूलों की लड़ियों से सजे भोले बाबा का विशेष श्रृंगार श्रद्धालुओं को काफी आकर्षित कर रही थी। इसके बाद श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया गया। मंगलवार को दिन भर ओम नमः शिवाय, जय जय भोलेनाथ, हर हर महादेव के जयघोष से मंदिर गूंजते रहा। इस दौरान मंदिर के आस-पास का क्षेत्र धार्मिक मय हो गया था। मंदिर में दिन भर भक्तों का तांता लगा रहा। पंडित बिपीन के नेतृत्व में शहर के 11 विदवान पंडितों ने सामूहिक रूप से विधिवत पूजा संपन्न करायी। इस धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाने में प्रमुख रूप से अग्रवाल परिवार, साकची शिव मंदिर कमिटी, मंदिर के आस-पास के बाजार के दुकानदारों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

रघुवर दास समेत कई रहे मौजूद

इस मौके पर प्रमुख रूप से आचार्य मयंक महाराज (वृन्दावन वाले), पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, समाजसेवी रघुनाथ पांडेय, सुभाष शाह, गिरधारी खेमका, उमेश साह, शंकर सिंघल, अशोक मोदी, गगन रूस्तोगी, ललित डांगा, कुलवंत सिंह बंटी, संदीप मुरारका, कमल किशोर अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, निर्मल पटवारी आदि उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : परसुडीह दुष्कर्म मामले में भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने सदर अस्पताल पहुंचकर पीड़ित बच्ची एवं परिजनों से की मुलाकात

 

Spread the love

Related Posts

Bahragora : ब्रामनकुंडी के पौराणिक शिव मंदिर में आस्था का सैलाब, कटीली टहनियों पर लेटकर भोक्ताओं ने शुरू किया ऐतिहासिक गाजन पर्व

बहरागोड़ा : ब्रामनकुंडी पंचायत स्थित पौराणिक शिव मंदिर में वर्षों पुरानी परंपरा को जीवंत रखते हुए चार दिवसीय गाजन पर्व का हर्षोल्लास के साथ शुभारंभ हो गया है, जहाँ गुरुवार…

Spread the love

Gua : सेल संबद्ध डीएव चिड़िया के कक्षा अष्टम बोर्ड टाँपर आदित्य प्रेयश बना

सारंडा के घने वन क्षेत्र स्थित डीएवी चिड़िया के बच्चों को तराशने एवं कामयाबी की मंजिल तक पहुंचाने में विद्यालय प्रबंधन कृत संकल्पित : प्राचार्य देवेन्द्र कु पाणिनि गुवा :…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time