Ranchi: सिल्ली में हाथियों का कहर, घर तोड़ा- अनाज खाया, दहशत में ग्रामीण

सिल्ली:  सिल्ली प्रखंड अंतर्गत तुयकू गांव में बीती रात हाथियों के एक बड़े झुंड ने जमकर उत्पात मचाया. झुंड ने गांव पहुंचते ही जयदेव महतो का घर पूरी तरह ध्वस्त कर दिया और घर में रखा अनाज खा गए.

ग्रामीणों के अनुसार हाथियों की संख्या इतनी अधिक थी कि कोई भी उन्हें खदेड़ नहीं पाया. भय के माहौल में गांव के लोग पूरी रात सहमे रहे. हाथी देर रात तक गांव में डटे रहे और आस-पास के खेतों को भी नुकसान पहुंचाया.

हाथियों के आने की सूचना मिलते ही देवेंद्र नाथ महतो मौके पर पहुंचे और वन विभाग को इसकी जानकारी दी. उन्होंने पीड़ित परिवार को शीघ्र मुआवजा दिलाने का आश्वासन भी दिया.

स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से सिल्ली और मुरी क्षेत्र में हाथियों की लगातार आवाजाही हो रही है, जिससे आम जनजीवन में दहशत का माहौल है. ग्रामीणों ने वन विभाग से गश्त बढ़ाने और हाथियों के झुंड को जंगल की ओर खदेड़ने की मांग की है.

 

इसे भी पढ़ें : Deoghar Bus Accident: स्वास्थ्य मंत्री का ऐलान मृतक के परिजनों को मिलेगा एक लाख का मुआवजा, घायलों का होगा इलाज

Spread the love

Related Posts

Ranchi : मोदी सरकार में अब सवाल नहीं, बदलाव दिखेगा  : डॉ.रानी ठाकुर

रांची : नारी शक्ति सिर्फ लाभार्थी नहीं विकसित भारत की सारथी भी है। उक्त बातें भाजपा नेत्री सह झारखंड प्रदेश किसान मोर्चा के सहकारिता प्रकोष्ठ की सह संयोजक और राष्ट्रीय हिन्दू…

Spread the love

Muri  : उत्पाद सिपाही पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच हो- देवेन्द्र नाथ महतो

मुरी : झारखंड में नियुक्ति गड़बड़ी का मामला फिर सामने आया। लंबे समय बाद झारखंड में उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा का आयोजन हुआ किंतु परीक्षा से पूर्व ही पेपर लीक…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time