Jamshedpur : साकची अग्रसेन भवन में 25 अगस्त को मनेगा जीण माता का सिंघारा व झूलन उत्सव

जमशेदपुर : शहर की प्रसिद्ध धार्मिक संस्था श्री जीण माता परिवार, जमशेदपुर द्धारा साकची स्थित श्री अग्रसेन भवन में आगामी 25 अगस्त मंगलवार को जीण माता का सिंघारा एवं झूलन उत्सव बड़े ही धूमधाम व श्रद्धाभाव के साथ मनाया जाएगा। महोत्सव का मुख्य आकर्षण माता का भव्य श्रृंगार, जन्मोत्सव, झूलन उत्सव, भजनों पर नृत्य, भजनों की अंताक्षरी, खेल, भजनों का तंबोला और 56 भोग प्रसाद रहेगा। कोलकाता से आ रहे प्रसिद्ध भजन गायक नीरज अग्रवाल और स्थानीय कलाकार मोनू शर्मा अपनी सुमधुर प्रस्तुतियों से माता का गुणगान करेंगे। यह जानकारी संस्था के संस्थापक शंभु खन्ना और अध्यक्ष तुलसी खेमका ने संयुक्त रूप से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी। उन्होंने बताया कि 25 अगस्त को दोपहर 3.30 बजे से आयोजित होने वाले इस धार्मिक व सांस्कृतिक महोत्सव में मुख्य रूप से महिलाओं के लिए झूला और मेहंदी की विशेष व्यवस्था की गई है। मेहंदी लगाने के लिए कूपन शंभू खन्ना के यहाँ उपलब्ध हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संस्था के सभी सदस्य तैयारियों में जुटे हुए हैं।

इसे भी पढ़ें : TATA  MOTORS : टाटा मोटर्स में शेष बचे 78 अस्थायी कर्मचारी हुए स्थायी, कंपनी ने प्रकाशित की फाइनल सूची


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Bahragora : बहरागोड़ा के ताड़ुआ गांव में श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ श्री श्री निगमानंद जी का एक दिवसीय पूर्णमासी सत्संग

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड की पारुलिया पंचायत स्थित ताड़ुआ गांव में शनिवार को सदगुरु श्री श्री निगमानंद सरस्वती परमहंस देव का एक दिवसीय पूर्णमासी सत्संग अपार श्रद्धा व भक्तिभाव के…

Spread the love

Chaibasa : प्रख्यात अर्थशास्त्री एवं पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया नमन 

चाईबासा (सिद्धार्थ पाण्डेय) :   प्रख्यात अर्थशास्त्री एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती के अवसर पर जगन्नाथपुर प्रखण्ड कांग्रेस कमेटी की ओर से श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time