Jamshedpur : बागबेड़ा-कीताडीह में सफाई व्यवस्था बहाल कराने की मांग, विधायक संजीव सरदार ने जुस्को जीएम को दिए नियमित सफाई के निर्देश

जमशेदपुर : बागबेड़ा-कीताडीह क्षेत्र में पिछले कई दिनों से जुस्को द्वारा नियमित रूप से साफ-सफाई नहीं किए जाने को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) का एक प्रतिनिधिमंडल पोटका विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार से मिला और उन्हें मांग पत्र सौंपकर तत्काल सफाई व्यवस्था बहाल कराने की मांग की।

प्रतिनिधिमंडल ने विधायक को बताया कि बागबेड़ा एवं कीताडीह क्षेत्र में पिछले कई दिनों से जुस्को द्वारा नियमित साफ-सफाई का कार्य नहीं कराया जा रहा है। बरसात के मौसम में जगह-जगह गंदगी जमा होने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ने के साथ ही संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका बनी हुई है। ऐसे में क्षेत्र में नियमित साफ-सफाई एवं कचरा उठाव बेहद आवश्यक है।

मामले को गंभीरता से लेते हुए विधायक संजीव सरदार ने तत्काल जुस्को के महाप्रबंधक आर.के. सिंह से दूरभाष पर बातचीत की और बागबेड़ा-कीताडीह क्षेत्र में पुनः नियमित रूप से साफ-सफाई कराने का निर्देश दिया। विधायक ने सफाई व्यवस्था की निगरानी एवं समन्वय के लिए नरेश लाल एवं विष्णु क्रेकटा को जिम्मेदारी भी सौंपी।

विधायक के हस्तक्षेप के बाद क्षेत्रवासियों ने उम्मीद जताई है कि बागबेड़ा-कीताडीह में नियमित सफाई व्यवस्था शुरू होने से बरसात के मौसम में गंदगी एवं संक्रमण से उत्पन्न होने वाली समस्याओं से लोगों को राहत मिलेगी।

इस मौके पर नरेश लाल, विष्णु क्रेकटा, संजय महतो, पप्पू उपाध्याय,अजय पासवान, नीता सरकार एवं पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता सहित अन्य उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : वीर स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को स्मरण करना हमारा राष्ट्रीय कर्तव्य : अमरप्रीत सिंह काले


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Paschim Medinipur : कैटेलिना चैनल फतह कर मेदिनीपुर की आफरीन जाबी ने रचा इतिहास

पश्चिम मेदिनीपुर : मेदिनीपुर की आफरीन जाबी ने अंतरराष्ट्रीय तैराकी में एक और बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए अमेरिका के दुर्गम कैटेलिना चैनल को फतह कर लिया। करीब 32.5 किलोमीटर के…

Spread the love

Potka : रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में मनाया गया नौवां स्थापना दिवस

पोटका : रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में गुरुवार को नर्सिंग विभाग का नौवां स्थापना दिवस एवं विश्व फार्मेसी दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत और दीप…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time