बहरागोड़ा : बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के बेला चौक के पास एनएच-49 पर रविवार को पश्चिम बंगाल की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ओवरटेक करने के चक्कर में अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़ी, जिससे उस पर सवार पायराकुली निवासी अमल शीट (27) और पानिशोल निवासी अजित सिंह (28) लहूलुहान होकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सिर पर हेलमेट न होने की वजह से दोनों युवकों के सिर में गंभीर चोटें आईं, जिन्हें हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से 108 एम्बुलेंस के माध्यम से बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया गया; जहाँ प्राथमिक चिकित्सा के बाद चिकित्सकों ने दोनों की चिंताजनक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया, जबकि खबर मिलते ही पुलिस टीम ने स्थल पर पहुँचकर दुर्घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
इसे भी पढ़ें :Bahragora : झोलाछाप डॉक्टर के गलत इलाज से युवक की मौत, आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज



















































