Jamshedpur : शंखनाद, डमरू व मंजीरा की ध्वनि की गूँज के साथ 1000 कांवरिया सुल्तानगंज के लिए हुए रवाना

गेरुआ रंग से पटा डिमना रोड, लगे बोलबम के जयकारे
कर रहे हैं सब बाबा बैद्यनाथ केवल नाम मेरा हो रहा है – विकास सिंह

जमशेदपुर : बाबा बैधनाथ सेवा संघ की ओर से आयोजित नि:शुल्क कांवर यात्रा में शामिल होकर 1000 कांवरिया को जत्था रविवार को बस व अन्य वाहनों से सुल्तानगंज रवाना हुआ । गेरुआ वस्त्र पहने कंधे पर कांवर लिए श्रद्धालु बोल बम का जयकारा लगाते हुए सुल्तानगंज के लिए निकले। कांवर यात्रा को आशीर्वाद देकर सुल्तानगंज रवाना करने हेतु भारत सेवा श्रम संघ के प्रमुख श्रीधर जी महाराज, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, मानगो नगर निगम की मेयर सुधा गुप्ता, बहरागोड़ा के पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी शामिल हुए । देवघर रवाना होने से पहले कदमा, सोनारी बिस्टुपुर, साकची और मानगों क्षेत्र के पंजीयन कराए कांवरिया डिमना रोड के हीरा होटल के सामने स्थित दुर्गा पूजा स्थल में एकत्रित हुए । जहां सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था । कदमा और बिष्टुपुर के श्रद्धालु रंकणी मंदिर के पास, सोनारी के कांवरिया वहां से पूजा अर्चना कर डिमना रोड में एकत्रित हुए जहां 11 पुरोहितों ने मंत्रोच्चार के साथ कांवरियों को आशीर्वाद दिया । हीरा होटल के सामने से जब जत्था निकाला तो पूरा डिमना रोड गेरुआ रंग से पट गया, ढोल, मंजीरा और शंख गर्जना के बीच शिवभक्त बोल बम का नारा लगाते हुए सुल्तानगंज के लिए प्रस्थान किए।

151 श्रद्धालुओं से शुरू हुई थी यात्रा
सुलतानगंज के लिए रवाना होते कांवरिया

संघ के संस्थापक सदस्य विकास सिंह ने कहा यात्रा का यह नौआ वर्ष है इसकी शुरुआत 151 श्रद्धालुओं के साथ हुई थी । कोविद-19 में दो वर्ष यात्रा बंद थी और आज 1000 श्रद्धालु बाबा नगरी जा रहे हैं यह यात्रा पूरी तरह नि:शुल्क है उन्होंने कहा कि आठ दिनों तक चलने वाली कांवर यात्रा में श्रद्धालुओं को वाहन, धर्मशाला हर पड़ाव में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ-साथ स्वास्थ्य सुविधा नि:शुल्क उपलब्ध कराई जा रही है जमशेदपुर के बाद पूर्णिया की धर्मशाला में रात्रि भोजन की व्यवस्था की गई है सुल्तानगंज में उत्तर वाहिनी गंगा जल भरकर कांवर के साथ पैदल बाबा नगरी की यात्रा शुरू होगी । बाबा नगरी पहुंचने तक कई धर्मशालाओ में भोजन एवं विश्राम की व्यवस्था की गई है । यात्रा में शामिल होने वाले लोगों के स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखा गया है। दल में डॉक्टर दवा के साथ-साथ एक एंबुलेंस को भी शामिल किया गया है। कार्यक्रम में कांवरियों के देखभाल करने के लिए 65 सदस्यीय सेवक बम साउथ बिहार एक्सप्रेस से सुल्तानगंज रवाना हो गए हैं ।बाबा धाम में पूजा करने के बाद सभी बासुकीनाथ धाम के लिए प्रस्थान करेंगे,वहां जलार्पण करने के बाद जमशेदपुर वापस लौटेंगे ।

कार्यक्रम में निम्न हुए उपस्थित

कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजकुमार श्रीवास्तव,योगेश्वर ठाकुर, करणी सेवा के अध्यक्ष हरी सिंह राजपूत,अनमोल वर्मा,बिपिन झा, विष्णु भगवान पाठक, खगेन चंद्र महतो, हरेन्द्र पांडे, अमरनाथ सिंह, आशुतोष सिंह, विक्रम यादव,किशोर वर्मन,गिरीश सिंह, मो. नौशाद, हेमंत सिंह,विनोद सिंह, रेनू शर्मा , छोटे लाल सिंह, राजकिशोर सिंह,प्रीति सिन्हा,मधु सिन्हा, रवींद्रनाथ दे, बच्चू मुखर्जी, राजेश साहू ,छोटेलाल सिंह, मनोज ओझा, अशोक यादव, प्रभु यशवाल, शिव यशवाल, अखिलेश सिंह, डॉ अनिल सिंह, धीरज झा, विशाल पारीक, सहित शहर के गणमान्य लोग शामिल हुए ।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : उर्विता संस्था के सावन महोत्सव में प्रीति श्रीवास्तव बनी सावन क्वीन व सिमरन को मिला डांसिंग क्वीन का खिताब


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : पीएम मोदी से 5 नवंबर को मिलेंगी झारखंड की पैरा शटलर संजना, बोलीं – मैं काफी उत्साहित हूं और नर्वस भी

जमशेदपुर : जापान में आयोजित 5वें एशियन पैरा गेम्स में बैडमिंटन की महिला सिंगल्स एसएल-3 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाली झारखंड की बेटी संजना कुमारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से…

Spread the love

Kharagpur : ब्रेक बाइंडिंग देखकर गेटमैन ने दिखाई सूझबूझ, संभावित रेल हादसा टला

खड़गपुर : ट्रेन में तकनीकी गड़बड़ी को समय रहते पहचानकर सतर्कता दिखाने वाले दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर मंडल के एक गेटमैन को मंगलवार को सम्मानित किया गया। अमरदा रोड…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time