जमशेदपुर : सीजीपीसी के पूर्व प्रधान स्वर्गीय महेंद्र सिंह बोझा की स्मृति में सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक के कमेटी कार्यालय में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा में सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ,सभी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटीया, सेंट्रल सिख स्त्री सत्संग सभा, सेंट्रल नौजवान सभा, नमदा बस्ती स्त्री सत्संग सभा, रंगरेट महासभा एवं स्वर्गीय महेंद्र सिंह के परिवार के लोग शामिल हुए।
उपस्थित प्रतिनिधियों ने स्वर्गीय महेंद्र सिंह की तस्वीर पर फूल माला अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और अंत में गुरु महाराज के समक्ष बाबा दलजीत सिंह ने अरदास कर उनकी आत्मा को अपने चरणों में निवास देने एवं परिवार को दुख की इस घड़ी को सहने की क्षमता देने की विनती की गई। इस मौके पर सभी वक्ताओं ने स्वर्गीय महेंद्र सिंह के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा किए गए कार्यों को याद किया और नमन किया।
सभा में तख्त श्री हरि मंदिर जी पटना साहिब के महासचिव इंद्रजीत सिंह, सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह, चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह, गुरमीत सिंह, वरीय उपाध्यक्ष नरेंद्र पाल सिंह, सुखविंदर सिंह राजू, गुरमेल सिंह, महासचिव अमरजीत सिंह, गुरचरण सिंह बिल्ला, कोषाध्यक्ष गुरनाम सिंह बेदी, मुख्य सलाहकार हरविंदर सिंह मंटू, अजीत सिंह गंभीर, रंगरेटा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मनजीत सिंह गिल,
सोनारी गुरुद्वारा के प्रधान बलवीर सिंह, प्रधान लखविंदर सिंह, प्रधान रविंद्र सिंह, प्रधान परमजीत सिंह, रोशन प्रधान, रणजीत सिंह माथारू, प्रधान दलजीत सिंह, प्रधान सतबीर सिंह, प्रधान इंद्रजीत सिंह, प्रधान दलबीर सिंह, प्रधान महेंद्र पाल सिंह, प्रधान सुरेंद्र सिंह, प्रधान मलकीत सिंह, प्रधान बलकार सिंह, रामगढ़िया सभा के उपाध्यक्ष सतविंदर सिंह बब्बू, मनजीत सिंह मलटू, सलाहकार हरदीप सिंह, सिंगारा सिंह, सुखदेव सिंह बिट्टू, सुरेंद्र सिंह शिंदे, अजीत सिंह, सरबजीत सिंह ग्रेवाल, समाजसेवी रॉकी सिंह, सिमरन भाटिया,
ओंकार सिंह, मनमोहन सिंह, रणजीत सिंह, गुरदीप सिंह, सुखविंदर सिंह, सेंट्रल नौजवान सभा के महासचिव सुखवंत सिंह सुक्कू, रणजीत सिंह, सेंट्रल सेंट्रल स्त्री सत्संग सभा की प्रधान रविंदर कौर, चेयरमैन कमलजीत कौर, उपाध्यक्ष पलविंदर कौर, बलविंदर कौर, महासचिव सुखवंत कौर, समाजसेवी कमलजीत कौर गिल, चरणजीत कौर भाटिया, आशा कौर, बेबी कौर, मनजीत कौर, जसबीर कौर, पाली कौर, सुखविंदर कौर, समेत सैकड़ो लोग उपस्थित थे। शोक सभा की अध्यक्षता प्रधान भगवान सिंह, संचालन चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन महासचिव अमरजीत सिंह एवं गुरु चरण सिंह बिल्ला ने किया।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जुगसलाई शनिदेव मंदिर में शिव चर्चा, भक्तिमय हुआ माहौल


















































