Potka : एक सप्ताह से अंधेरे में सीधाडीह के 30 परिवार, ट्रांसफार्मर के सामने ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

पोटका : हेंसड़ा पंचायत के बानाकाटा गांव स्थित टोला सीधाडीह में 10 केवी का ट्रांसफार्मर खराब होने से करीब 30 परिवार पिछले एक सप्ताह से अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। कई बार बिजली विभाग को सूचना देने के बावजूद ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने से नाराज ग्रामीणों ने सोमवार को ट्रांसफार्मर के समक्ष प्रदर्शन कर जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की।

ग्रामीण फिरोज सरदार ने कहा कि गांव जंगल के किनारे बसा है, जिसके कारण यहां जहरीले सांपों का खतरा बना रहता है। बिजली नहीं रहने से रात के समय ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही है। वहीं बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि विभाग को कई बार समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। ग्रामीणों ने विभाग से अविलंब नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है।

इसे भी पढ़ें :Potka : हल्दीपोखर में हर्षोल्लास से मना विश्व आदिवासी दिवस,जल-जंगल-जमीन की रक्षा का लिया संकल्प

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur :  आस्था के 24 वर्षों की परंपरा का निर्वहन करने बाबा धाम रवाना हुआ नवयुवक कांवरिया संघ का जत्था

समाजसेवी अमप्रीत सिंह काले ने दूरभाष से कांवरिया जत्था को दी शुभकामनाएं, कहा-महादेव जी की कृपा समस्त ब्रह्मांड पर बनी रहे सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर 105 किलोमीटर की पदयात्रा कर…

Spread the love

Jamshedpur : छात्र आंदोलन की आड़ में राजनीतिक रोटी सेंक रही भाजपा, बंगाल से उपद्रवियों को बुलाकर माहौल खराब करने की कोशिश : प्रताप कुमार यादव

जमशेदपुर : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता प्रताप कुमार यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी छात्र आंदोलन की आड़ में अपने राजनीतिक मंसूबों को हासिल करने का…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time