पोटका : हल्दीपोखर पंचायत में रविवार को विश्व आदिवासी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पंचायत की मुखिया देवी कुमारी भूमिज एवं स्थानीय महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के दौरान आदिवासी समाज की संस्कृति, परंपरा और पहचान को बनाए रखने के साथ जल, जंगल और जमीन की रक्षा करने का संकल्प लिया गया। मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा हम सभी के आदर्श हैं। उनके बताए मार्ग और पदचिह्नों पर चलकर समाज को मजबूत एवं संगठित बनाना है। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयास से समाज का सर्वांगीण विकास करते हुए सुनहरे भविष्य का निर्माण किया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें :Jadugora : विश्व आदिवासी दिवस पर ईष्ट देवता से आदिवासियों ने मांगी सामाजिक बुराइयां दूर करने की मन्नते
There is no ads to display, Please add some



















































