Jadugora :  विश्व आदिवासी दिवस पर ईष्ट देवता से आदिवासियों ने मांगी सामाजिक बुराइयां दूर करने की मन्नते

झारखंड में पेशा कानून सख्ती से लागू करने की मांग

जादूगोड़ा : विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर रविवार को नरवा पहाड़ व उसके आस-पास कई जगहों कार्यक्रम आयोजित किए गए। मुख्य कार्यक्रम ओल इतून आसडा की ओर नरवा पहाड़ यूरेनियम प्रोजेक्ट के आवासीय कॉलोनी स्थित सी टी सी में आयोजित की गई जहां आदिवासी समाज के लोगो ने गीत के जरिए अपने इष्ट देवता मरांग बुरु से आदिवासी समाज में फैली सामाजिक कुरीतियों को खत्म करने के शक्ति प्रदान करने की मन्नते मांगी। वही इस मौके पर वीर शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। इस मौके पर आयोजित समारोह की संबोधित करते हुए यूसिल की नरवा पहाड़ यूरेनियम प्रोजेक्ट के माझी बाबा वीरेन टुडू ने कहा कि आदिवासियों की संस्कृति, संस्कार, परम्परा व एकता ही उनकी पहचान है । जिसे विलुप्त होने से बचाने के लिए पूरे विश्व के आदिवासी आज के दिन अपनी एकजुटता का परिचय देते है। उन्होंने इस मौके पर झारखंड सरकार से राज्य में पेसा कानून सख्ती से लागू करने की मांग उठाई व आदिवासियों की जल, जंगल व जमीन के संरक्षण_ संवर्धन की वकालत की। इस सभा की दुर्गा प्रसाद मुर्मू ने भी संबोधित किया व कहा कि आदिवासियों की एकता ही उसकी पहचान है । कार्यक्रम में दिशोम जाहेरगाड़, नरवा के माझी बाबा वीरेन टुडू ,दुर्गा प्रसाद मुर्मू, गुरुबारी सरदार, सोना राम हासदा, बंगाल टुडू, सुरेश मुर्मू लक्ष्मी टुडू, सुमिता मुर्मू, बाहा हसदा, चंपा मुर्मू, समेत भारी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।

इसे भी पढ़ें :Bahragora : विश्व आदिवासी दिवस पर मानुषमुड़िया में गूंजा जोहार, समृद्ध संस्कृति और गौरवशाली विरासत को किया नमन

Spread the love

Related Posts

Bahragora : माटिहाना पंचायत में ‘हरित क्रांति अभियान’ के तहत वृहद पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

बहरागोड़ा : माटिहाना पंचायत भवन परिसर में टारगेट फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित ‘हरित क्रांति अभियान – The Green Voice (फॉर बेटर टुमारो)’ के तहत एक विशाल पौधारोपण सह पौधा…

Spread the love

Jadugora : पत्रकार विद्या शर्मा की पत्नी रागनी शर्मा का असामायिक निधन,क्षेत्र में शोक की लहर

जादूगोड़ा : जादूगोड़ा के पत्रकार विद्या शर्मा की पत्नी रागनी शर्मा ( 52) का रविवार की सुबह निधन हो गया।उनके निधन की सूचना मिलने के बाद परिचित एवं शुभचिंतकों में…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time