Jamshedpur : रमाडा होटल में 15 और 16 अगस्त को JOGS का 53वां वार्षिक सम्मेलन , 175 महिला चिकित्सक करेंगी शिरकत

जमशेदपुर : ऑब्सटेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजिकल सोसाइटी (JOGS) द्वारा 15 और 16 अगस्त को JOGS का 53वां वार्षिक सम्मेलन दो दिवसीय रूप से आयोजित किया जा रहा है । उक्त कार्यक्रम बिस्टुपुर स्थित होटल रामाडा में आयोजन किया जाना है। उक्त जानकारी इंडियन मेडिकल सोसाइटी (IMA) के साकची स्थित कार्यालय में एक प्रेसवार्ता आयोजित कर दी गई । प्रेसवार्ता में JOGS के अध्यक्ष डॉ मौसमी दास घोष , उपाध्यक्ष डॉ सुनीता मुर्मू एवं डॉ श्वेता कुमारी ,सचिव डॉ अर्चना बारिक ,कोषाध्यक्ष डॉ प्रीति यादव तथा मीडिया प्रभारी डॉ विनीता सहाय सहित अन्य उपस्थित थे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि दो दिवसीय वार्षिक सम्मेलन में कुल 175 महिला चिकित्सक भाग लेंगी , जिसमें मुख्य अतिथि डॉ भास्कर पाल जो फ्रोक्सी के अध्यक्ष भी हैं , जबकि विशिष्ठ अतिथि में डॉ पी सी महापात्रा होंगे । मीडिया प्रभारी डॉ विनीता सहाय ने बताया कि उक्त कार्यक्रम में मां और बच्चे को गर्भावस्था में प्रसव के समय होने वाली जटिल समस्याओं का अध्ययन पर एक विशेष वर्कशॉप भी आयोजित किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : केरला पब्लिक स्कूल, कदमा बना झारखंड का पहला यूनेस्को नेटवर्क स्कूल, दूसरे देश के बच्चों से संवाद स्थापित कर सकेंगे छात्र


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Bahragora : बहरागोड़ा के ताड़ुआ गांव में श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ श्री श्री निगमानंद जी का एक दिवसीय पूर्णमासी सत्संग

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड की पारुलिया पंचायत स्थित ताड़ुआ गांव में शनिवार को सदगुरु श्री श्री निगमानंद सरस्वती परमहंस देव का एक दिवसीय पूर्णमासी सत्संग अपार श्रद्धा व भक्तिभाव के…

Spread the love

Chaibasa : प्रख्यात अर्थशास्त्री एवं पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया नमन 

चाईबासा (सिद्धार्थ पाण्डेय) :   प्रख्यात अर्थशास्त्री एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती के अवसर पर जगन्नाथपुर प्रखण्ड कांग्रेस कमेटी की ओर से श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time