बहरागोड़ा : राष्ट्रीय राजमार्ग 49 स्थित छोटा अर्जुना के पास उस वक्त हड़कंप मच गया, जब ‘फलक इंडस्ट्री फ्यूल प्राइवेट लिमिटेड’ में बुधवार को तकनीकी खराबी के चलते अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते धुएं और आग की तेज लपटों ने पूरी यूनिट को अपनी चपेट में ले लिया, जिसके बाद अंदर मौजूद कर्मचारियों ने आनन-फानन में बाहर भागकर अपनी जान बचाई। घटना की खबर मिलते ही दमकल गाड़ियों और स्थानीय पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला; कड़ी मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया, वहीं पुलिस ने हाईवे पर वाहनों की आवाजाही को सुरक्षित रूप से संभाला। राहत की बात यह रही कि मात्र 50 मीटर की दूरी पर स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप इस अग्निकांड की जद में आने से बाल-बाल बच गया, वरना परिणाम भयावह हो सकते थे—हालांकि, इस घटना के बाद से ही ग्रामीणों में हाईवे और पेट्रोल पंप के समीप चल रही इस कंपनी की वैधता और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गहरा आक्रोश व्याप्त है।
इसे भी पढ़ें : Bahragora : बहरागोड़ा में थम गई व्यावसायिक गतिविधियां: छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा का बाज़ार बंद सफल
There is no ads to display, Please add some



















































