बहरागोड़ा : राजधानी रांची में JPSC और JSSC प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी की सीबीआई जांच की मांग कर रहे निहत्थे छात्रों पर हुए पुलिस लाठीचार्ज की गूंज अब बहरागोड़ा की सड़कों पर भी साफ सुनाई देने लगी है। युवाओं पर हुई इस बर्बर कार्रवाई और दमनकारी नीति के विरोध में भारतीय जनता पार्टी द्वारा दिए गए बंद के आह्वान का व्यापक असर यहां के स्थानीय बाजारों में देखने को मिला।वहीं मंगलवार की सुबह से ही भाजपा जिला महामंत्री बाप्तु साऊ के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और लोकतांत्रिक तरीके से दुकानदारों से अपनी दुकानें बंद रखकर छात्रों की आवाज बुलंद करने का आग्रह किया। छात्रों के प्रति सहानुभूति दिखाते हुए स्थानीय व्यापारियों ने भी अपने-अपने व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को स्वतः बंद रखकर इस आंदोलन को अपना पूरा समर्थन दिया।
प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर आक्रोश व्यक्त किया और कहा कि युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने के बजाय सरकार उनकी आवाज दबाने में लगी है। इस दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष चंडी चरण साव, सुमन कल्याण मंडल, काजल महाकुड, भक्तिश्री पांडा, अपूर्व सुंदर दास, उत्पल पैरा, महादेव बैठा, समीर सेनापति, कवींद्र नाथ कुंडू, मिहिर दलाई, दीपंकर साव, सनत भगत, गौरांग साव, पिकलू घोष, समीर नंदी, राजू महतो, श्यामसुंदर पॉल, प्रवीर माईती, रंजीत धावरिया, नारण मंडी, भव रंजन महतो, नारायण राणा, जगन्नाथ दास, तरुण बेरा, जगन्नाथ नायक, देबू शीट, दिवाकर शर्मा, अमर धावरिया, मिंटू नायक, सत्यवान पैरा, सुनील पैरा, आनंद साव, बिट्टू घोष, कौशिक मैती और खोकन पाल समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : छात्रों की आवाज दबाने के लिए लाठीचार्ज और विपक्षी नेताओं की गिरफ्तारी लोकतंत्र पर हमला: रघुवर दास
There is no ads to display, Please add some



















































