जमशेदपुर : विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ द्वारा जुगसलाई स्थित श्री राजस्थान शिव मंदिर में मेघ मल्हार सिंधारा उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ महिला समाजसेवी संगीता सारस्वत एवं गीता देवी दाधीच ने संयुक्त रूप से फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद गणेश वंदना और विप्र मंगल कामना के साथ सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत हुई। इस उत्सव में समाज की महिलाओं और बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। बच्चों की मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया, जिसके लिए प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। महिलाओं के लिए विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें विजेताओं की सूची इस प्रकार हैः- सावन क्वीन प्रतियोगिता टीना शर्मा (प्रथम), दीपिका शर्मा (द्वितीय) एवं ज्योति शर्मा (तृतीय)। वन मिनट गेम निकिता एवं मुनमुन शर्मा। म्यूजिकल चेयर की विजेता रही संगीता। अंताक्षरी मुकाबला में महिला ग्रुप विजेता रही। कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित लोगों ने अल्पाहार का आनंद लिया। इस अवसर पर स्वर्गीय धाड़ीराम राधेश्याम कृष्ण गोपाल सारस्वत जी की पुण्य स्मृति में नरेश कुमार सारस्वत द्वारा उपस्थित महिलाओं को विशेष उपहार भेंट किए गए। पूरे कार्यक्रम का मंच संचालन नारायणी इवेंट्स के मनोज शर्मा मोनू द्वारा सफलतापूर्वक किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रमुख रूप से सोनू शर्मा, प्रीति, निशा दीक्षित, पलक सारस्वत, कंचन, डिम्पल, जूली, सुनीता, निशा, संगीता, नीलम, वीणा, गुड़िया, ऋतु, इंदु, रिंकी, वंदना सारस्वत रश्मि, राधा सीमा, मनीषा, दीपिका, सांवरलाल शर्मा, गणेश दायमा, दिलीप, देवराज, राजेश, सुरेश शर्मा, राजेश शर्मा, प्रदीप मिश्रा, गोविन्द भारद्वाज, विक्रम, विनोद आदि का योगदान रहा।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : छात्रों की आवाज दबाने के लिए लाठीचार्ज और विपक्षी नेताओं की गिरफ्तारी लोकतंत्र पर हमला: रघुवर दास



















































