बहरागोड़ा : बहरागोड़ा वीणापानि पाठागार के संयुक्त सचिव आफताब आलम और अशोक कुमार कर द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, भारतवर्ष के स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर आगामी 15 अगस्त 2026 शनिवार को सुबह 9:30 बजे वीणापानि स्टेडियम परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा और 10 बजे तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी जो मुख्य बाजार एवं पीडब्ल्यूडी चौक होते हुए पुनः स्टेडियम परिसर में समाप्त होगी।साथ ही जिसके बाद सुबह 11 बजे जामिरूल हक एवं दिलीप गिरि मेमोरियल एकदिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ होगा तथा शाम 4 बजे बहरागोड़ा लीजेंड बनाम स्थानीय प्रशासन के बीच मैत्री मैच व पुरस्कार वितरण सभा का आयोजन किया जाएगा जिसमें विजेता टीम को 25,000 और उपविजेता को 20,000 रुपये तथा ट्रॉफी प्रदान की जाएगी।
There is no ads to display, Please add some



















































