Jamshedpur : 23 अगस्त को जमशेदपुर में बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी का दिखेगा जलवा, ग्लोबल प्राइड ऑफ इंडिया अवार्ड 2026 में कई हस्तियां होंगी सम्मानित

जमशेदपुर : शहर में आगामी 23 अगस्त को Global Pride of India Award 2026 का भव्य आयोजन किया जाएगा। द ग्लोबल बिजनेस (The Global Business) की ओर से आयोजित इस विशेष अवॉर्ड शो में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य और उपलब्धियां हासिल करने वाले प्रतिभाशाली व्यक्तियों, उद्यमियों, बिजनेसमैन, प्रोफेशनल्स एवं समाजसेवियों को सम्मानित किया जाएगा।

हुमा कुरैशी की विशेष मौजूदगी होगी आकर्षण

कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी की विशेष उपस्थिति होगी। गैंग्स ऑफ़ वासेपुर और Jolly LLB 2 जैसी चर्चित फिल्मों में अपने अभिनय से पहचान बनाने वाली हुमा कुरैशी हिंदी सिनेमा में अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं। आयोजकों के अनुसार, वह अपनी आगामी फिल्म Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups को लेकर भी चर्चा में हैं। फिल्म में वह यश, नयनतारा, कियारा आडवाणी और तारा सुतारिया के साथ नजर आएंगी।

विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं का होगा सम्मान

आयोजक मिक्कू सिंह, सचिन कुमार एवं अविनाश सिंह ने संयुक्त रूप से बताया कि Global Pride of India Award 2026 का मुख्य उद्देश्य अपने-अपने क्षेत्र में मेहनत और उपलब्धियों के माध्यम से पहचान बनाने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित करना है। उन्होंने बताया कि समारोह में बिजनेस, एंटरप्रेन्योरशिप, शिक्षा, चिकित्सा, समाज सेवा, कला एवं मनोरंजन सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया जाएगा। आयोजकों के मुताबिक, कार्यक्रम को भव्य एवं यादगार बनाने के लिए तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। आयोजन के माध्यम से प्रतिभाओं को सम्मान देने के साथ युवाओं और नई पीढ़ी को अपने क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने का प्रयास भी किया जाएगा।

कार्यक्रम की तैयारियों में कोर ऑर्गेनाइजिंग टीम (Core Organising Team) की महत्वपूर्ण भूमिका है जिनमें आशा सिंह, अमित वर्मा, हर्ष सिंह, कशिश कुमारी, देबारती बैद्या, अभिषेक, आरफिन अशरफ एवं बसंत दास सहित पूरी टीम आयोजन को सफल बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि समारोह में बिजनेस, एंटरप्रेन्योरशिप, शिक्षा, चिकित्सा, सामाजिक सेवा, कला एवं मनोरंजन सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जमशेदपुर में वैश्विक डिज़ाइन से प्रेरित आधुनिक फर्नीचर लेकर आ रहा है आर्कुरा, एक्सक्लूसिव शो रूम का उद्घाटन 16 को

Spread the love

Related Posts

Bahragora : माटिहाना पंचायत में ‘हरित क्रांति अभियान’ के तहत वृहद पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

बहरागोड़ा : माटिहाना पंचायत भवन परिसर में टारगेट फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित ‘हरित क्रांति अभियान – The Green Voice (फॉर बेटर टुमारो)’ के तहत एक विशाल पौधारोपण सह पौधा…

Spread the love

Jadugora : पत्रकार विद्या शर्मा की पत्नी रागनी शर्मा का असामायिक निधन,क्षेत्र में शोक की लहर

जादूगोड़ा : जादूगोड़ा के पत्रकार विद्या शर्मा की पत्नी रागनी शर्मा ( 52) का रविवार की सुबह निधन हो गया।उनके निधन की सूचना मिलने के बाद परिचित एवं शुभचिंतकों में…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time