Jamshedpur : 15 अगस्त को गोपाल मैदान में उपायुक्त फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज, डीसी-एसएसपी ने परेड पूर्वाभ्यास का किया निरीक्षण

जमशेदपुर : स्वतंत्रता दिवस पर जिला स्तरीय समारोह का आयोजन गोपाल मैदान, बिष्टुपुर में होगा। समारोह को लेकर परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास किया गया। पूर्वाभ्यास कार्यक्रम में जिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त राजीव रंजन ने वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ एहतेशाम वकारिब के साथ परेड का निरीक्षण किया। मौके पर उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान, नगर आयुक्त जेएनएसी श्री योगेन्द्र प्रसाद, नजारत उपसमाहर्ता डेविड बलिहार, उप निदेशक जनसंपर्क सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी पंचानन उरांव व अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। अंतिम पूर्वाभ्यास में जिला पुलिस बल की पुरूष व महिला की टुकड़ी, होम गार्ड की प्लाटून, चौकीदार महला व पुरूष, एनसीसी, रेंजर (गर्ल्स), स्काउट एंड गाईड की दो प्लाटून एवं केजीबीवी, पटमदा का बैंड पार्टी शामिल हुआ। स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए किए गए अंतिम पूर्वाभ्यास कार्यक्रम में उपायुक्त ने मुख्य समारोह को भव्यता से मनाए जाने को लेकर मौके पर मौजूद पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि इस वर्ष जिला प्रशासन द्वारा स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक संध्या का भी आयोजन सिदगोड़ा टाउन, हॉल में किया गया है। इस अवसर पर स्कूली छात्र-छात्राएं राष्ट्रभक्ति गीत व संगीत की प्रस्तुति देंगे। सांस्कृतिक संध्या के सफल आयोजन को भी लेकर जिला प्रशासन द्वारा सभी तैयारियों को मूर्त रूप दिया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : झारखंड-बंगाल के तीन सांसदों ने केंद्रीय गृह मंत्री से मुलाकात कर कुड़माली भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग की

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : प्रेम विवाद में घायल युवक आशीष कुमार की पटना में मौत, बागबेड़ा में 29 जुलाई को गंभीर रुप से घायल हालत में मिला था युवक

परिजनों ने निष्पक्ष जांच और डिजिटल साक्ष्यों की वैज्ञानिक जांच की मांग की जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना क्षेत्र के कॉलोनी रोड नंबर-3, ब्लॉक संख्या 98/2/3 में 29 जुलाई को प्रेम…

Spread the love

Potka : हर घर तिरंगा अभियान में रंभा कॉलेज के विद्यार्थियों ने जगाया राष्ट्रप्रेम का जज्बा

पोटका : “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग के विद्यार्थियों ने सदर अस्पताल, खासमहल एवं जुगसलाई सीएचसी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। विद्यार्थियों ने तिरंगे के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time