रांची (संगीता पाण्डेय) : भाजपा वरीय नेत्री हिन्दू रत्न,प्रदेश किसान मोर्चा सहकारिता प्रकोष्ठ सह संयोजक (झारखण्ड राज्य),राष्ट्रीय हिन्दू फ्रंट झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ.रानी ठाकुर ने सावन उत्सव पर साक्षात्कार देते हुए बताई कि सावन उत्सव भगवान शिव की आराधना और हरियाली के स्वागत के लिए जाना जाता है। इस दौरान शिव मंदिरों में विशेष जलाभिषेक, सोमवार व्रत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रहती है ।
सावन (श्रावण) का महीना मुख्य रूप से भगवान शिव की पूजा और उनका आशीर्वाद पाने के लिए मनाया जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इस दौरान शिव भक्ति, व्रत और प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए विशेष उत्सव आयोजित किए जाते हैं। उन्होने बताया कि हिन्दू पंचांग का पाँचवाँ और भगवान शिव को समर्पित श्रावण (सावन) मास जुलाई-अगस्त के दौरान आता है, जिसका इतिहास पौराणिक कथाओं, समुद्र मंथन और देवी पार्वती की तपस्या से जुड़ा है। इस महीने में प्रकृति और शिव भक्ति का अनूठा संगम है।
इसे भी पढ़ें : Dumaria : आज़ादी के बाद पहली बार डुमरिया में बना 30 बेड का अस्पताल, 18 अगस्त को स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी करेंगे उद्घाटन


















































