पोटका : रंभा कॉलेज, रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन एवं रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय पुस्तकालय दिवस मनाया गया। यह आयोजन प्रसिद्ध पुस्तकालय वैज्ञानिक डॉ. एस.आर. रंगनाथन की 134वीं जयंती के अवसर पर किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व लाइब्रेरियन दीपाली मंडल एवं नीरज कुमार ने किया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों के बीच विभिन्न महापुरुषों के शैक्षणिक विचार एवं व्यक्तित्व पर वक्तव्य प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने रवींद्रनाथ टैगोर, महात्मा गांधी एवं अरविंद घोष के विचारों को प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में नित्या झा ने प्रथम, सुनील सरदार ने द्वितीय, राकेश लागुरी ने तृतीय तथा सलोनी सरदार ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। निर्णायक के रूप में डॉ. सुमन लता एवं डॉ. किरण पांडे उपस्थित रहीं।
मंच संचालन सहायक प्राध्यापक शीतल कुमारी ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ. सतीश चंद्र ने दिया। प्राचार्या डॉ. कल्याणी कबीर एवं डॉ. किरण पांडे ने कहा कि पुस्तक छात्र जीवन की सच्ची साथी है। इंटरनेट के दौर में जीवन कभी ऑफलाइन हो सकता है, लेकिन किताबें कभी जीवन से ऑफलाइन नहीं होतीं। कार्यक्रम में डॉ. भूपेश चंद्र, डॉ. किशन कुमार शर्मा, डॉ. गंगा भोला, ऐश्वर्या श्री कर्मकार, अबीर कुमार समेत अन्य प्राध्यापक एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।
इसे भी पढ़ें : Potka ; अतिवृष्टि प्रभावित परिवारों को मुआवजा दिलाने की मांग, मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने सीओ को सौंपा मांग पत्र


















































